गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले पूर्व कप्तान कपिल देव

C

CG Khabar

26 फ़र. 2026, 01:22 PM 1 मिनट में पढ़ें 9

कपिल देव- साय
कपिल देव- साय

रायपुर । संवाददाता: रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कपिल देव को बेल मेटल से बनी विशेष कलाकृति और 'पुण्यभूमि छत्तीसगढ़' कॉफी टेबल बुक भेंट कर उनका स्वागत किया. 


बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने, आधुनिक खेल अधोसंरचना के विकास और अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ.

विज्ञापन


मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और अवसर प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने बताया कि प्रदेश में खेल अधोसंरचना का विस्तार और प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुधारना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है. 


पूर्व कप्तान कपिल देव ने छत्तीसगढ़ के सकारात्मक माहौल की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में सुरक्षा, विश्वास और विकास के मेल से स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए एक उत्कृष्ट मंच मिलेगा. इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह भी उपस्थित रहे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जनगणना- जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध

एक घंटा पहले

RTE-अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ RTE: 'पड़ोस' की बाध्यता खत्म, अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

एक घंटा पहले

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म
छत्तीसगढ़

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म

17 घंटे पहले

धान खरीदी केन्द्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धान के बदले दूसरी फसल चुनने वाले किसानों को अब प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की सहायता

17 घंटे पहले

कोरबा में सड़क दुर्घटना में 1 मृत
छत्तीसगढ़

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार अमित सागर की मौत

22 घंटे पहले

स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धरमजयगढ़ में जुटेंगे दिग्गज, तैयारियों को परखने आ रहीं स्मृति ईरानी

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP