शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

निमिषा की फांसी रद्द होने के दावे पर विदेश मंत्रालय की सफाई

C

CG Khabar

29 जुल. 2025, 05:37 PM 2 मिनट में पढ़ें 18

ग्रांड मुफ्ती
ग्रांड मुफ्ती

नई दिल्ली । डेस्क: केरल की नर्स निमिषा प्रिया की यमन में फाँसी की सजा को लेकर ग्रैंड मुफ्ती कंथापुरम ए.पी. अबूबक्कर मुस्लियार ने दावा किया है कि उनकी सजा को हूती मिलिशिया ने रद्द कर दिया है. उनके कार्यालय ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि करते हुये कहा कि सोमवार को जारी किये गये उनके बयान पर वे भी कायम हैं.


कंथापुरम के कार्यालय ने बताया कि यमन के वरिष्ठ सूफी धर्मगुरु शेख हबीब उमर बिन हाफिज द्वारा नियुक्त विद्वानों, उत्तरी यमन के प्रतिनिधियों और अंतरराष्ट्रीय राजनयिकों के साथ कई दौर की चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया. 

विज्ञापन


हालांकि, विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को इस बात से इनकार किया कि निमिषा की फाँसी की सजा को आधिकारिक तौर पर रद्द किया गया है.


इस बीच, कंथापुरम ने सोमवार को न्यूज एजेंसी एएनआई के एक ट्वीट को अपने एक्स हैंडल पर साझा किया था, जिसमें सजा रद्द होने की बात कही गई थी, लेकिन बाद में इसे उनके सोशल मीडिया से हटा लिया गया.


निमिषा प्रिया, जो केरल के पलक्कड़ जिले की रहने वाली हैं, 2008 में बेहतर अवसरों की तलाश में यमन गई थीं. उन्होंने यमनी नागरिक तलाल अब्दो महदी के साथ मिलकर सना में एक क्लिनिक चलाया. 


हालांकि, महदी ने उनके पति होने का दावा किया और उनके साथ बार-बार दुर्व्यवहार और मारपीट की. उसने निमिषा का पासपोर्ट भी जब्त कर लिया, जिससे वे भारत वापस नहीं लौट सकीं.


2017 में, भारत लौटने की कोशिश में निमिषा ने महदी को बेहोश करने की कोशिश की, लेकिन संदिग्ध दवा की अधिक मात्रा से उनकी मृत्यु हो गई. 


इसके बाद 2018 में उनकी गिरफ्तारी हुई और 2020 में यमनी अदालत ने उन्हें मृत्युदंड की सजा सुनाई. उनकी फाँसी की तारीख 16 जुलाई निर्धारित थी, लेकिन ग्रैंड मुफ्ती के हस्तक्षेप के बाद इसे टाल दिया गया था.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP