शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ डीपफेक वीडियो पर FIR दर्ज

C

CG Khabar

29 अप्रै. 2026, 05:49 AM 2 मिनट में पढ़ें 28

भूपेश बघेल
भूपेश बघेल

दुर्ग । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को निशाना बनाकर बनाए गए एक कथित एआई-जनित 'डीपफेक' वीडियो ने दुर्ग जिले में राजनीतिक हलचल तेज कर दी है. इस मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. 


कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि 'congresspolkhol' और 'randomchhattisgarh' जैसे इंस्टाग्राम हैंडल से साझा किया गया यह वीडियो पूरी तरह से फर्जी और अपमानजनक है, जिसे बघेल की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से बनाया गया है.

विज्ञापन


भिलाई नगर थाने में दर्ज इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इंस्टाग्राम को पत्र लिखकर संबंधित अकाउंट्स को बंद करने और उनके हैंडलर्स की जानकारी साझा करने का निर्देश दिया है. 


दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल के अनुसार, जांच दल वीडियो के स्रोत, इसे तैयार करने वाले उपकरणों और प्रसार की कड़ियों को जोड़ने में जुटा है. 


यह मामला राज्य महिला आयोग तक भी पहुंच गया है क्योंकि वीडियो में बघेल की पूर्व उप सचिव का नाम भी घसीटा गया है, जिस पर आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने कड़ी कार्रवाई और साइबर सेल द्वारा तकनीकी परीक्षण की मांग की है. 


कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भारी विरोध और पुलिस प्रदर्शन के बाद दर्ज इस FIR में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 353(2) के तहत शत्रुता और द्वेष फैलाने वाले बयान देने का आरोप लगाया गया है. स्थानीय नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

एक घंटा पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

एक घंटा पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

एक घंटा पहले

मृतक शंकर चक्रधारी- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: कार वाशिंग सेंटर में करंट लगने से 23 वर्षीय युवक शंकर चक्रधारी की मौत

एक घंटा पहले

Traffic Police- Symbolic Photo
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में ट्रैफिक जवानों की मनमानी पर लगाम, SSP ने लागू की ऑनलाइन ई-चालान व्यवस्था

2 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

यात्रियों के लिए जरूरी खबर: रात 11 से सुबह 5 बजे तक ट्रेनों के चार्जिंग पॉइंट में नहीं मिलेगी बिजली

2 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP