रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

अवैध हिरासत पर अफसरों की जेब से कटेगा जुर्माना- HC

C

CG Khabar

10 जून 2026, 02:39 PM 2 मिनट में पढ़ें 18

हाईकोर्ट
हाईकोर्ट

इलाहाबाद । डेस्क: उत्तर प्रदेश में शांति भंग की आशंका के नाम पर आम नागरिकों को बेवजह जेल भेजने की पुलिसिया मनमानी पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बेहद सख्त रुख अपनाया है. कोर्ट ने निवारक नजरबंदी (प्रिवेंटिव डिटेंशन) के दुरुपयोग को रोकने के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं. हाई कोर्ट ने साफ किया है कि यदि किसी व्यक्ति को बिना किसी वैध कारण के 24 घंटे से अधिक समय तक हिरासत में रखा जाता है, तो राज्य सरकार को पीड़ित व्यक्ति को प्रति दिन 25,000 रुपये का मुआवजा देना होगा. 


कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया है कि विभागीय जांच के बाद इस मुआवजे की राशि को जिम्मेदार मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी या दोनों के वेतन से वसूला जा सकता है.

विज्ञापन


यह ऐतिहासिक फैसला जस्टिस सिद्धार्थ और जस्टिस विनय कुमार द्विवेदी की पीठ ने गाजियाबाद के एक दिव्यांग वकील चंद्र पाल सिंह की बंदी प्रत्यक्षीकरण (हैबियस कॉर्पस) याचिका पर सुनवाई करते हुए सुनाया. याचिकाकर्ता को पड़ोसी की शिकायत पर पुलिस ने अवैध रूप से हिरासत में ले लिया था और 50,000 रुपये का बॉन्ड भरने के बावजूद उन्हें और उनके भतीजे को जेल में रखा गया. 


उन्हें हाई कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ही रिहाई मिल सकी. इस पर नाराजगी जताते हुए कोर्ट ने कहा कि राज्य में पुलिस और मजिस्ट्रेट बेहद गैर-जिम्मेदाराना तरीके से लोगों को कई दिनों के लिए जेल भेज रहे हैं, जो एक चिंताजनक चलन है.


हाई कोर्ट ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और सीआरपीसी (CrPC) के तहत व्यक्तिगत स्वतंत्रता की रक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण नियम तय किए हैं. अदालत ने कहा कि शांति और अच्छे व्यवहार की आशंका के मामलों में आरोपी से केवल एक व्यक्तिगत बांड (पर्सनल बॉन्ड) लिया जाना चाहिए, जिसकी राशि 20,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए. 


इसके लिए किसी जमानतदार की सामान्यतः कोई आवश्यकता नहीं है. यदि मजिस्ट्रेट बांड की राशि बढ़ाते हैं, तो उन्हें इसका लिखित कारण दर्ज करना होगा.


इसके साथ ही, यदि हिरासत में लिया गया व्यक्ति उसी दिन बांड पेश कर देता है, तो उसे तुरंत रिहा करना अनिवार्य होगा. 


यदि कोई व्यक्ति बांड देने से इनकार करता है, तो जेल भेजने से पहले उसके इनकार को लिखित रूप में और ऑडियो-विजुअल (वीडियो रिकॉर्डिंग) माध्यम से दर्ज किया जाना चाहिए. 


हाई कोर्ट के इस कड़े आदेश के बाद अब यूपी में बिना ठोस वजह के लोगों को प्रिवेंटिव डिटेंशन में रखना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के लिए भारी पड़ सकता है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
शेयर बाजार
खबर खास

नवंबर में विदेशी निवेशकों का 'यू-टर्न', भारतीय बाजार में झोंके ₹84,290 करोड़

51 मिनट पहले

AI Generated Photo
खबर खास

टाइट अंडरवियर से पुरुषों की सेक्सुअल हेल्थ और स्पर्म क्वालिटी को खतरा, नई स्टडी का खुलासा

15 घंटे पहले

AI Generated Photo
खबर खास

तेलंगाना में गिग वर्कर्स के लिए बीमा एवं हर ट्रांजेक्शन पर 1% सामाजिक सुरक्षा योगदान- राहुल गांधी

एक दिन पहले

रामलीला मैदान-दिल्ली
खबर खास

दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शन के नए नियम का मसौदा: 50 हजार की भीड़ और 7 घंटे की समय सीमा

एक दिन पहले

TB
खबर खास

WHO: भारत ने TB से होने वाली मौतों में 38% की ऐतिहासिक गिरावट, वैश्विक औसत को पछाड़ा

2 दिन पहले

Microsoft
खबर खास

इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़े दबाव से चरमराई माइक्रोसॉफ्ट सेवाएं, आंशिक बहाली, एशिया में संकट बरकरार

2 दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP