मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

हेमचंद यादव विवि के कुलसचिव के वित्तीय अधिकार सीमित किया गया

C

CG Khabar

29 अग. 2026, 01:39 AM 2 मिनट में पढ़ें 20

भूपेंद्र कुमार कुलदीप
भूपेंद्र कुमार कुलदीप

दुर्ग । संवाददाता: दुर्ग स्थित हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलसचिव भूपेंद्र कुमार कुलदीप पर एफआईआर दर्ज होने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने प्रशासनिक और वित्तीय पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बड़ा कदम उठाया है. कार्यपरिषद की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए कुलसचिव से वित्तीय अधिकार वापस ले लिए गए हैं. 


अब विवि के बैंकिंग और भुगतान संबंधी दस्तावेजों में वित्त अधिकारी के साथ अधिष्ठाता छात्र कल्याण (DSW) डॉ. नीलू श्रीवास्तव द्वितीय अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता के रूप में कार्य करेंगी. यह नई व्यवस्था 21 अगस्त 2026 से लागू कर दी गई है, जो आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी.

विज्ञापन


कार्यपरिषद के अनुसार, विश्वविद्यालय के वित्तीय हितों की रक्षा, प्रशासनिक निष्पक्षता और दैनिक कामकाज को सुचारू रूप से चलाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अधिनियम तथा संबंधित नियमों के तहत यह निर्णय लिया गया है. 


परिषद ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई किसी पूर्वाग्रह या दंडात्मक कदम के तहत नहीं की गई है. इस विशेष प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप खुद को संबंधित पक्ष मानते हुए बैठक में शामिल नहीं हुए. 


इस विषय पर चर्चा और आगे की प्रक्रिया निष्पक्ष रूप से संचालित करने के लिए डॉ. नीलू श्रीवास्तव को ही सदस्य-सचिव का दायित्व सौंपा गया था.


दूसरी ओर, कुलसचिव भूपेंद्र कुमार कुलदीप ने कार्यपरिषद के इस निर्णय पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि इस विषय पर बैठक में मौजूद सभी सदस्य एकमत नहीं थे, इसलिए यह फैसला अभी प्रक्रियाधीन है. 


कुलसचिव का तर्क है कि उनके वित्तीय अधिकारों को समाप्त या सीमित करने का अंतिम अधिकार केवल राज्य शासन के पास है, कार्यपरिषद के पास नहीं. फिलहाल, नए आदेश के बाद विश्वविद्यालय में वित्तीय लेन-देन और प्रशासनिक कामकाज की बागडोर नई व्यवस्था के तहत ही संचालित की जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

उदयपुर: घर लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत

7 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ पुलिस- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जांजगीर: शराब तस्कर से 1.5 लाख रुपये लेकर छोड़ने के आरोप में ट्रेनी SI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

7 घंटे पहले

कंकाल
छत्तीसगढ़

खैरागढ़: लापता बुजुर्ग महिला का धान के खेत में मिला कंकाल, तेंदुए के हमले की आशंका

7 घंटे पहले

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ के 50 बेलमेटल शिल्पकारों से मिलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

8 घंटे पहले

आरोपी गिरफ्तार- कटघोरा
छत्तीसगढ़

कोरबा के कटघोरा में पिता के हमले से ढाई माह के मासूम की मौत, पत्नी घायल

8 घंटे पहले

आरोपी शिक्षक अजय कुमार
छत्तीसगढ़

रायगढ़: 6 साल की मासूम को शिक्षक ने दिखाया अपना प्राईवेट पार्ट, पहुंचा सलाखों के पीछे

8 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP