सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

सुंदरवन में बाघ के हमले में महिला मछुआरे की मौत

C

CG Khabar

17 जून 2026, 06:36 PM 2 मिनट में पढ़ें 19

बाघ
बाघ

कोलकाता । डेस्क: पश्चिम बंगाल के सुंदरवन में एक बार फिर बाघ का जानलेवा हमला सामने आया है. दक्षिण 24 परगना जिले के कुल्तली ब्लॉक के अंतर्गत माईपीठ के पोइलाघेरी की रहने वाली महिला मछुआरे, बंदना दास पर एक बाघ ने उस समय हमला कर दिया जब वह अपने पति के साथ चुलकाटी वन क्षेत्र के पास मछली पकड़ रही थीं. इस दर्दनाक हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई. 


मानवाधिकार संगठन 'एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ डेमोक्रेटिक राइट्स' (APDR) ने इस घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. मृतका अपने पीछे कक्षा 7 और कक्षा 10 में पढ़ने वाले दो बच्चों को छोड़ गई हैं.

विज्ञापन


APDR के दावों के अनुसार, सुंदरवन क्षेत्र में पिछले 18 दिनों के भीतर बाघ के हमले में मौत का यह 5वां मामला है. संगठन ने आंकड़े जारी करते हुए बताया कि इस साल अब तक सुंदरवन में कुल 11 लोगों पर बाघों द्वारा हमला किया जा चुका है, जिनमें से 9 लोगों की जान जा चुकी है और 2 गंभीर रूप से घायल हैं. 


इसके अलावा, संगठन ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि 31 मई को बाघ के हमले का शिकार हुए दो मछुआरों, गोपाल चक्रवर्ती और रामप्रसाद बागानी के शवों को अब तक बरामद नहीं किया जा सका है.


इस गंभीर स्थिति को देखते हुए APDR ने राज्य सरकार के समक्ष कई मांगें रखी हैं. संगठन ने मांग की है कि सुंदरवन के मछुआरों के जीवन की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं, सभी मछुआरों को समुद्री भत्ता (मरीन अलाउंस) दिया जाए और पीड़ित परिवारों के बच्चों की शिक्षा वित्तीय तंगी के कारण न रुके, इसका पुख्ता इंतजाम हो. 


इसके साथ ही, सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का हवाला देते हुए प्रत्येक मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई है. संगठन ने राज्य के वन मंत्री से भी इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ने और पीड़ित परिवारों को तुरंत सहायता पहुंचाने की अपील की है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
पीएम मोदी- फाइल फोटो
देश-विदेश

फिलीपींस दौरे पर पीएम मोदी, आसियान के साथ क्वाड मंच पर ट्रंप संग होगी बैठक

5 घंटे पहले

जियाकोमो फिलिबेक- इटली के नेता
देश-विदेश

हैदराबाद: 'वोट चोर' के नारे लगाकर वीजा नियमों के घेरे में इटली के नेता जियाकोमो फिलिबेक

6 घंटे पहले

थाईलैंड के फुकेट में भीषण आग
देश-विदेश

थाईलैंड: फुकेट में तड़के भीषण आग से 11 लोगों की मौत, 16 घायल

7 घंटे पहले

गोपालगंंज- बांग्लादेश में अवामी लीग का उग्र प्रदर्शन
देश-विदेश

बांग्लादेश: गोपालगंज में प्रतिबंधित अवामी लीग का उग्र प्रदर्शन, जमकर तोड़फोड़ और आगजनी

8 घंटे पहले

अमित शाह- फाइल फोटो
देश-विदेश

विदेश में भारत को बदनाम करने से सत्ता नहीं मिलेगी, राहुल गांधी गांवों का दौरा करें: अमित शाह

20 घंटे पहले

ललित मोदी
देश-विदेश

लंदन को घर मानने वाले IPL के संस्थापक ललित मोदी अब बने ब्रिटिश नागरिक

23 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP