मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

सूखती इंद्रावती से चिंतित किसानों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ में सूखती इंद्रावती से चिंतित बस्तर के किसानों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

C

CG Khabar

28 फ़र. 2025, 01:53 PM 4 मिनट में पढ़ें 13

सूखती इंद्रावती नदी से चिंतित बस्तर के किसान
सूखती इंद्रावती नदी से चिंतित बस्तर के किसान

जगदलपुर | संवाददाताः इंद्रावती नदी में तेजी से घटते जल स्तर को लेकर बस्तर के किसानों को चिंता सताने लगी है. 


शुक्रवार को जिले की अलग-अलग पंचायतों के किसानों ने जगदलपुर कलेक्ट्रेट पहुंचकर बस्तर कलेक्टर को 7 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है.

विज्ञापन


जल्द से जल्द जिला प्रशासन से इसके निराकरण की मांग की है. किसानों का कहना है कि अगर यह मांगे पूरी नहीं होती हैं तो मजबूरन किसानों को आंदोलन करना पड़ेगा.


इंद्रावती नदी में घटते जल स्तर से किसानों को काफी समस्या हो रही है, जिससे निजात दिलाने की मांग बस्तर कलेक्टर के साथ-साथ राज्य सरकार से भी किसानों ने की है.

 

पानी की किल्लत की वजह से सूख रही फसल

अपनी मांगों को लेकर बस्तर कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे किसान लखेश्वर कश्यप, दीनानाथ नाग, पुरन सिंह कश्यप, सोनू कश्यप सहित सभी किसानों का कहना है कि ओड़िसा से छत्तीसगढ़ के बस्तर की ओर बहने वाली इंद्रावती नदी बस्तरवासियों की प्राणदायनी नदी है.


इस नदी के भरोसे ही बस्तर जिले के सैकड़ों किसान खेती करते हैं.


साल दर साल गर्मी के मौसम में नदी का जलस्तर लगातार कम होते जा रहा है. इस साल स्थिति अभी से ही गंभीर दिखाई दे रही है.


आलम यह है कि पानी की कमी की वजह से क्षेत्र में फसलों को भारी नुकसान पहुंच रहा है.


किसानों ने हरी सब्जियों की फसल के साथ-साथ मक्का और धान की भी खेती की है. 


लेकिन पानी नहीं होने के चलते फसल पूरी तरह से सूख कर बर्बाद हो रही है. शासन - प्रशासन से गुहार लगाने के बावजूद भी इंद्रावती नदी को बचाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है. 


किसानों के पास सिंचाई के लिए और कोई साधन नहीं है.


जोरा नाला की समस्या पिछले कई सालों से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका समाधान नहीं निकाला गया है.

 

प्रशासन द्वारा पानी बहा दिया जाता है

दूसरी तरफ अनुबंध के अनुसार उड़ीसा सरकार बस्तर को 50% पानी भी नहीं दे रही है.


जिस वजह से इसका सबसे ज्यादा नुकसान बस्तर के किसानों को उठाना पड़ रहा है.  


किसानों का यह भी आरोप है कि बस्तर में वीआईपी दौरे के वक्त और इसके अलावा बस्तर प्राधिकरण की बैठक और चित्रकोट महोत्सव के दौरान इंद्रावती नदी में बनाये गए एनिकेट को खोल दिया जाता है.


जिसके चलते पानी निकल जाता है और किसान सिंचाई से वंचित हो जाते हैं. यहां तक की इंद्रावती की सहायक नदी के एनिकेट भी पुराने और टूटे-फूटे हैं. 


यहां भी पानी नहीं ठहरने की वजह से यह पानी चित्रकोट वॉटरफॉल में बह जाता है.


इन मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन

किसानों ने अपनी समस्या को लेकर बस्तर कलेक्टर से 7 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है.


इन मांगों में मुख्य रूप से जोरानाला एनीकेट को तत्काल खोलने जिसमें उड़ीसा के खातीगुड़ा डेम, तेलांगीरी परियोजना और भस्केल बैराज से इंद्रावती नदी में पानी छोड़ने की मांग की है.


इसके अलावा इंद्रावती नदी के सभी एनिकेट प्रभारियों को तत्काल रूप से हटाए जाने और नयी नियुक्ति किए जाने की मांग की है.


साथ ही सूखी फसलों का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिए जाने की मांग है.


तोकापाल  ब्लॉक के देउरगांव  में 127 करोड़ की लागत से प्रस्तावित बैराज का निर्माण जल्द से जल्द करने.


केंद्र और राज्य सरकार के मंत्रियों और आला अफसरों को चित्रकोट वॉटरफाल को दिखाने के लिए एनिकेट का पानी नहीं छोड़े जाने की मांग. 


इसके अलावा पानी  छोड़ने के पूर्व किसानों को सूचित किए जाने व ओड़ीसा तथा छत्तीसगढ़ राज्य के बीच इंद्रावती नदी को लेकर अनुबंध के अनुसार 50% बस्तर को पानी दिए जाने की मांगों को लेकर किसानों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौपा है.

 

मंत्री केदार कश्यप ने कहा- जल्द करेंगे समाधान

किसानों का आरोप है कि इंद्रावती नदी की स्थिति को लेकर प्रशासन बिल्कुल भी गंभीर नज़र नहीं आ रहा है. सीजी खबर लगातार इस मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए खबरें दिखा रहा है. 


इस मामले में जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप का कहना है कि इंद्रावती नदी में घटते जल स्तर को लेकर जल्द ही ओड़िसा सरकार से बातचीत कर कोई समाधान निकाला जाएगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
नदी में डूबने से मौत- कोरबा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तैरकर आजन नदी पार कर रहे 50 वर्षीय ग्रामीण की डूबने से मौत

2 घंटे पहले

होटल में छापा
छत्तीसगढ़

रायपुर लैब की रिपोर्ट: बिलासपुर के 9 नामी संस्थानों के घी, पनीर और दही में मानकों की अनदेखी

2 घंटे पहले

रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन- आरोपी
छत्तीसगढ़

रायपुर के होटल कारोबारी दंपती रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ FIR दर्ज

3 घंटे पहले

मां की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: खाना परोसने की बात पर अधजली लकड़ी से हमला कर ली मां की जान

9 घंटे पहले

रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

चांपा: अज्ञात युवक की ट्रेन दुर्घटना में मौत, शिनाख्त के लिए अस्पताल मॉर्चुरी भेजा शव

9 घंटे पहले

रेप
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में झाड़-फूंक के नाम पर रेप और ठगी, तांत्रिक और महिला साथी गिरफ्तार

9 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP