मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

जर्जर हालत में इंद्रावती नदी में बने एनीकट, किसान परेशान

छत्तीसगढ़ के बस्तर में इंद्रावती नदी पर बने एनीकट हुए जर्जर, पानी की समस्या से परेशान किसान

C

CG Khabar

27 मार्च 2025, 08:05 AM 3 मिनट में पढ़ें 19

जर्जर हालत में इंद्रावती नदी में बने एनीकट, किसान परेशान

जगदलपुर | संवाददाताः  बस्तर की जीवनरेखा कहे जाने वाली इंद्रावती नदी के सूखने से बस्तर के सैकड़ों किसान लंबे समय से परेशान हैं. इस बात को लेकर उनका आंदोलन भी जारी है.


बावजूद इसके इस आंदोलन का कोई ठोस समाधान अभी तक सामने नहीं आया है.

विज्ञापन


बीते बुधवार को बस्तर के किसानों ने बस्तर के सभी विधायकों से मुलाकात कर पानी की समस्या से अवगत कराया. 


इसके बाद जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप को ज्ञापन सौंपकर नदी के पानी की समस्या को दूर करने और जोरा नाला विवाद का समाधान करने की मांग की.

 

एनीकेटों की है जर्जर हालत

प्रभावित किसानों का कहना है कि शासन ने जोरा नाला से चित्रकोट वाटरफॉल तक 10 एनीकेट बनाए थे, लेकिन वे अब पूरी तरह से जर्जर हो चुके हैं.


एनीकेट का काम नदी में पानी रोकने का था, लेकिन इनकी हालत इतनी खराब हो गई है कि पानी रुकने की बजाय बहकर शबरी नदी में मिल जा रही है. 


इसका परिणाम यह हो रहा है कि किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा. 


किसानों का मानना है कि यदि इन एनीकेटों की मरम्मत सही तरीके से की जाती तो आज उन्हें पानी की कमी का सामना नहीं करना पड़ता.


इसके अलावा बस्तर जिले के भोंड इलाके के किसानों ने भी अपनी समस्याओं का जिक्र किया है, उनका कहना है कि उनके इलाके में करीब 1000 एकड़ ज़मीन पर फसल होती है और उन्हें भी एक एनीकेट की आवश्यकता है. 


ताकि वे अपनी फसलों की सिंचाई कर सकें.


जो एनीकेट बने भी हैं उसमें फाटक नही होने की वजह से पानी नहीं रुक पाता है.

 

मवेशियों के पीने के लिये भी पानी की कमी

किसानों ने यह भी बताया कि फसलें तो दूर, अब उनके मवेशियों को भी पानी नहीं मिल पा रहा है. यह स्थिति बहुत ही गंभीर हो गई है.


उन्होंने शासन से मांग की है कि अगर इंद्रावती नदी से पानी उपलब्ध नहीं कराया जा सकता, तो जगह-जगह बोर करवा कर किसानों की पानी की समस्या हल की जाए.

 

जल संसाधन मंत्री का बयान

किसानों की इस समस्या को लेकर किये गए सवाल पर जवाब देते हुए जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि एनीकेटों में जो  गेट लगे हैं, वे तस्करों द्वारा चोरी किए जा रहे हैं. 


क्योंकि ये लोहे के बने होते हैं, इस कारण से एनीकेटों की स्थिति खराब हो रही है.


मंत्री केदार कश्यप ने यह भी बताया कि इन एनीकेटों की देखरेख के लिए स्थानीय पंचायत की जिम्मेदारी होती है. लेकिन अब तक फाटक चोरी की कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है.


यदि ऐसी स्थिति है तो वे इस पर कड़ी कार्रवाई करेंगे. इसके अलावा उन्होंने कहा कि एनीकेटों की स्थिति को देखते हुए, शासन आने वाले समय में इनकी मरम्मत और सुधार के लिए एक नई योजना बनाएगा. 


ताकि तकनीकी दृष्टि से बेहतर समाधान निकाला जा सके.

 

सरकार से उम्मीद लगाए बैठे हैं किसान

गौरतलब है कि यह समस्या सिर्फ नदी में पानी की कमी की नहीं, बल्कि किसानों की जीविका की भी है. 


अगर पानी की समस्या का जल्द समाधान नहीं निकला तो किसानों की हालत और भी बदतर हो सकती है. 


किसान शासन-प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से उम्मीद लगाए बैठे हैं कि इस मामले पर गंभीरता से ध्यान दें. जल्द ही इस समस्या का समाधान हो ताकि किसानों को राहत मिल सके.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
नदी में डूबने से मौत- कोरबा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तैरकर आजन नदी पार कर रहे 50 वर्षीय ग्रामीण की डूबने से मौत

4 घंटे पहले

होटल में छापा
छत्तीसगढ़

रायपुर लैब की रिपोर्ट: बिलासपुर के 9 नामी संस्थानों के घी, पनीर और दही में मानकों की अनदेखी

4 घंटे पहले

रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन- आरोपी
छत्तीसगढ़

रायपुर के होटल कारोबारी दंपती रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ FIR दर्ज

5 घंटे पहले

मां की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: खाना परोसने की बात पर अधजली लकड़ी से हमला कर ली मां की जान

11 घंटे पहले

रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

चांपा: अज्ञात युवक की ट्रेन दुर्घटना में मौत, शिनाख्त के लिए अस्पताल मॉर्चुरी भेजा शव

11 घंटे पहले

रेप
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में झाड़-फूंक के नाम पर रेप और ठगी, तांत्रिक और महिला साथी गिरफ्तार

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP