रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

दलहन की खेती से दूर हो रहे छत्तीसगढ़ के किसान

C

CG Khabar

11 फ़र. 2025, 01:16 PM 4 मिनट में पढ़ें 22

छत्तीसगढ़ में दलहन की खेती
छत्तीसगढ़ में दलहन की खेती

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के किसान पिछले कुछ सालों से दलहन की खेती से दूरी बना रहे हैं. जिसके चलते राज्य में दलहन का रकबा घट रहा है या फिर स्थिर बना हुआ है. 


हालांकि सरकार द्वारा दलहन फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए दलहन उगाने वाले किसानों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है. 

विज्ञापन


इसके लिए विशेष योजनाएं चलाकर जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है. 


इसके बाद भी प्रदेश में दलहन का उत्पादन धान की अपेक्षा 20 प्रतिशत ही है.


सोमवार 10 फरवरी को विश्व दलहन दिवस मनाया गया. 


कृषि विभाग द्वारा इस अवसर पर किसानों को आय बढ़ाने के लिए दलहनी फसलों का उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया गया. 


किसानों को बताया गया कि धान से ज्यादा दलहन में आय का श्रोत है. 


वर्तमान में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में दलहन की खेती पर विशेष जोर दिया जा रहा है.  इनमें राजनांदगांव, बस्तर, कोरबा,  कवर्धा, बेमेतरा और धमतरी है.


क्योंकि यहां की जलवायु और मिट्टी दलहन-तिलहन की फसलों के अनुकूल है. 


प्रदेश के इन्हीं क्षेत्रों के किसान दलहन की खेती बहुतायत मात्रा में कर भी रहे हैं. 


वर्तमान में यहां के किसान काला चना, अरहर, मूंग और चना जैसी दलहनी फसलों की खेती करते हैं.


कोरबा में 367 एकड़ में प्रदर्शन खेती
कोरबा जिले में तो केंद्र सरकार की विशेष योजनाओं के तहत दलहन की खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं.


जिले के पोड़ी उपरोड़ा और पाली विकासखंड में 367 एकड़ भूमि में प्रदर्शन खेती की जा रही है. 


इसके लिए चयनित किसानों को मुफ्त में बीज का वितरण भी किया गया है. साथ ही सिंचाई के लिए निःशुल्क सुविधाएं दी जा रही हैं. 


कृषि विभाग द्वारा यहां के किसानों को मसूर की फसलें उगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है.


इसके लिए दलदली क्षेत्र को प्राथमिकता दी गई है. ऐसी जमीन पोड़ी, उपरोड़ा और पाली विकासखंड में अधिक है.


मसूर की खेती से लाभ अधिक
कृषि विभाग के मुताबिक दलहन उत्पादन के क्षेत्र में ज्यादातर किसान अभी पिछड़े हुए हैं. 


इस मामले में किसान आत्मनिर्भर नहीं हैं. यहां उड़द, अरहर, चना, मटर का उत्पादन धान की तुलना में 20 प्रतिशत ही है. 


वहीं मसूर का उत्पादन तो केवल 5 फीसदी ही है. इसलिए कृषि विभाग का प्रयास है कि किसानों को मसूर की खेती करने के लिए प्रेरित किया जाए. 


इसके लिए राज्य शासन ने जिला कृषि विभाग को 30 क्विंटल मसूर बीज उपलब्ध कराया है. 


कृषि विभाग का कहना है कि मसूर की खेती कम पानी और तीन से चार माह के भीतर तैयार हो जाती है. 


साथ ही अन्य दलहन उत्पाद की तुलना में कम लागत भी आती है. एक एकड़ भूमि के लिए आठ किलो बीज पर्याप्त है. 


मसूर की फसल को तैयार करने में करीब 15 हजार रुपये लागत आती है. 


प्रति एकड़ छह क्विंटल मसूर तैयार होता है, जिसका बाजार मूल्य 48 हजार है. 


लागत काटकर प्रति एकड़ 33 हजार रुपये लाभ किसानों को मिलता है.


दलहन की बढ़ती कीमतें 
छत्तीसगढ़ में दाल की जितनी खपत है उतना यहां उत्पादन नहीं हो रहा है. 


इसलिए यहां महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात और मध्यप्रदेश से अधिकांश दालें आती हैं. 


ट्रांसपोर्ट चार्ज अधिक लगने की वजह से कीमत भी ज्यादा बढ़ जाती है. 


वर्तमान में तुअर दाल की कीमत 145 रुपये प्रति किलोग्राम, मूंग दाल की कीमत 112 रुपए प्रति किलो और सनफ्राइड यलो मूंग मोगर दाल की कीमत 114 रुपये प्रति किलोग्राम है. 


दाल की बढ़ती हुई कीमत को देखते हुए यहां के किसानों द्वारा दाल का उत्पादन कर अच्छी आमदनी कमा सकते हैं. 


दलहन की एमएसपी में बढ़ोत्तरी
भारत सरकार ने विपणन सत्र 2024-25 के लिए दलहन-तिलहन फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि की है. 


इस साल दलहन फसलों में सबसे ज्यादा रामतिल में 982 रुपए की वृद्धि की है. 


अरहर दाल यानी तुअर दाल की एमएसपी में 8 प्रतिशित की वृद्धि करते हुए इसका एमएसपी 7550 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है. 


इसी प्रकार मूंग की एमएसपी में 124 रुपये की वृद्धि हुई है. मूंग अब  8682 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है. 


उड़द की एमएसपी में 450 रुपये की वृद्धि के साथ, अब इसका एमएसपी 7400 रुपये प्रति क्विंटल है.  


जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ाने में अहम भूमिका
कृषि विभाग का कहना है कि दलहन और तिलहन की फसल लेने से भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ती है. 


दलहन की एक खासियत यह है कि इनकी जड़ों में राइज़ोबियम बैक्टीरिया होते हैं, जो वायुमंडलीय नाइट्रोजन को स्थिर करके पौधों को उपलब्ध कराते हैं. 


इससे इन फसलों को कम उर्वरक की आवश्यकता होती है.


इन फसलों की कटाई के बाद इनके अवशेष मृदा में नाइट्रोजन की मात्रा बनाए रखने में सहायक होते हैं.
 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
राहुल द्रविड़ और अमनदीप खरे
छत्तीसगढ़ विशेष

रणजी ट्रॉफी में रनों की बारिश के बावजूद टीम इंडिया और इंडिया-ए से दूर छत्तीसगढ़ का कप्तान

2 दिन पहले

C.V. Raman University
छत्तीसगढ़ विशेष

सावधान! क्या आपकी भी डिग्री C.V. Raman University से है?

2 दिन पहले

SIR- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़: मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार 11 दिसंबर तक, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

3 दिन पहले

स्वच्छता अभियान- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1

4 दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा

4 दिन पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP