सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

बस्तर में किसानों को दोहरी मार, बारिश से फसल बर्बाद

छत्तीसगढ़ के बस्तर में आंधी और बारिश ने तबाही मचाकर रख दी है. फसल चौपट

C

CG Khabar

14 अप्रै. 2025, 08:02 AM 3 मिनट में पढ़ें 15

बस्तर में फसल चौपट
बस्तर में फसल चौपट

जगदलपुर| संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बस्तर में बेमौसम बारिश किसानों के लिए आफत साबित हुई है. इंद्रावती नदी के आसपास सैकड़ों एकड़ में लगी मक्के की फसल बर्बाद हो गई.


बीते कुछ दिनों से बस्तर अंचल में कई बार तेज बारिश और आंधी-तूफान ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है.

विज्ञापन


बस्तर के कई इलाकों में खड़ी फसलें बारिश और तेज हवाओं से बुरी तरह प्रभावित हुई हैं.


पहले से ही यहां के किसान फसलों की सिंचाई के लिए इंद्रावती नदी के सूखने से परेशान थे. अब ऊपर से आसमान की मार ने किसानों की परेशानी दोगुनी कर दी है. 


खेतों में पानी भर गया है और फसलें झुककर जमीन पर बिछ गई हैं.


स्थानीय किसान तामेश्वर कश्यप बताते हैं कि पहले नदी सूख गई, पानी नहीं मिला, अब जैसे-तैसे फसल बढ़ी, तब बेमौसम बारिश और आंधी ने पूरी फसल चौपट कर दी.


किसानों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिया जाए. किसानों ने राज्य के कृषि मंत्री से मुआवजा देने की गुहार लगाई है.


बकावंड और बस्तर ब्लॉक में सबसे अधिक नुकसान

दरअसल बीते पांच दिनों से बस्तर में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है. बादल छा रहे हैं और बारिश भी हो रही है.


खासकर बकावंड और बस्तर ब्लॉक में तेज हवा चलने के साथ जमकर बारिश हुई है. रविवार देर शाम भी जमकर बारिश हुई.


सबसे ज्यादा नुकसान बस्तर और बकावंड के किसानों को हुआ है.


सैकड़ों एकड़ में खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं. खासकर मक्का की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है.


प्रभावित किसानों का कहना है कि पहले ही पानी की कमी से जूझ रहे किसान जल संसाधन विभाग से गुहार लगा लगाकर अपनी फसल उगा रहे थे, लेकिन इस बारिश ने खड़ी फसल को तहस-नहस कर दिया है. 


जिससे किसानों का काफी नुकसान हुआ है.


कई किसान कर्ज लेकर मक्का की फसल तैयार किये थे. मक्का के अलावा हरी सब्जियों की फसल भी बेमौसम बारिश की वजह से बर्बाद हुई है.


किसानों ने उनकी फसलों के हुए नुकसान को लेकर सरकार से भरपाई करने की मांग की है और जल्द से जल्द सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है.


सर्वे के बाद मुआवजा दिया जायेगा- कृषि विभाग

कृषि विभाग के उप संचालक राजीव श्रीवास्तव का कहना है कि सभी ब्लॉकों में कृषि विस्तार अधिकारियों की टीम बनाकर बारिश से प्रभावित इलाकों का सर्वे करने को कहा गया है.


खासकर बस्तर के किसान बड़े पैमाने पर इस बार मक्का की फसल लगाये हैं.


ऐसे में सबसे ज्यादा मक्का की फसल खराब होने की शिकायत मिली है.


कृषि अधिकारी का कहना है कि सर्वे कराकर किसानों को हुए नुकसान के लिए मुआवजा दिया जायेगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

10 मिनट पहले

बचेली में बेरोजगार युवाओं की क्रिकेट पिच पर मीटिंग
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा: NMDC अधिकारियों के क्रिकेट मैच के बीच पिच पर बैठे बेरोजगार युवा, भर्ती परीक्षा की मांग

24 मिनट पहले

राायगढञ के खरसिया में गैंगरेप
छत्तीसगढ़

खरसिया: पिकनिक मनाने गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो युवक हिरासत में

39 मिनट पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

17 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

17 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

22 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP