सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

खुर्रा बोनी में जुटे किसान, बारिश का भी इंतजार

खुर्रा बोनी के लिए धान का छिड़काव करते किसान

H

Hupendra Sharma

19 जून 2025, 11:13 AM 3 मिनट में पढ़ें 22

खुर्रा बोनी
खुर्रा बोनी

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के किसान इन दिनों खुर्रा बोनी में जुटे हुए हैं. मौसम भी खुर्रा बोनी के अनुकूल है. इसी का फायदा उठाकर किसानों ने खेतों की जुताई तेज कर दी है.


किसान बैल व ट्रैक्टर से खेतों की जुताई कर रहे हैं. किसानों का कहना है कि खुर्रा बोनी के लिए अब समय काफी कम है. तेज बारिश होने से खेत की मिट्टी गीली हो जाएगी, उसके बाद खुर्रा बोनी करते नहीं बनेगा.

विज्ञापन


वहीं कई किसान बोनी के लिए बारिश का इंतजार कर रहे हैं. पर्याप्त बारिश होने के बाद ही बुआई और रोपाई के लिए धान की नर्सरी डालेंगे.


आषाढ़ मास की शुरुआत के साथ ही किसान खरीफ फसलों की तैयारी शुरू कर देते हैं. इन दिनों को ही वर्षा ऋतु के आगमन का प्रतीक माना जाता है.


किसानों का कहना है कि इस बार मानसून ने सही समय पर दस्तक दी है. समय पर बारिश होने से खेती-किसानी का काम भी सही समय पर शुरू हो गया है. पिछले दिनों हुई प्री-मानसून बारिश के बाद तेज धूप निकलने से खेतों की साफ-सफाई और मेड़ों की मरम्मत करने का मौका मिल रहा है.


जो किसान अभी बुआई नहीं कर रहे हैं वे भी खेतों की जुताई कर मिट्टी को भुरभुरी बनाने का काम लगातार कर रहे हैं. तेज धूप रहते जुताई पूरी हो जाने से खरपतवार भी नष्ट हो जाते हैं. इसके बाद जब बारिश होगी तब बुआई-रोपाई का काम करेंगे.


कुछ किसान खुर्रा बोनी के साथ रोपाई के लिए धान की नर्सरी भी डाल रहे हैं. 


प्रमाणित बीज का कर रहे उपयोग

किसानों को इस बार अच्छी फसल की उम्मीद है. इसलिए अधिक से अधिक उन्नत किस्म के बीजों का उपयोग कर रहे हैं.


दूसरी ओर कृषि विभाग द्वारा परंपरागत खेती के साथ ही वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने की सलाह दी जा रही है. कृषि विभाग के अधिकारी किसानों को धान के साथ मक्का, मूंगफल्ली, सोयाबीन जैसी फसलों की खेती के लिए मार्गदर्शन और सलाह भी दे रहे हैं.


अधिकारी गांव-गांव जाकर किसानों को बुआई और रोपाई से पहले खेत तैयार करने के आधुनिक तरीके बता रहे हैं.


बीजोपचार से लेकर प्रमाणित बीजों के उपयोग पर जोर दिया जा रहा है. खाद डालने का तरीका भी सिखाया जा रहा है.


मानसून की बेरूखी ने बढ़ाई परेशानी

प्रदेश के कुछ जिलों में मानसून की बेरूखी से किसान परेशान होने लगे हैं. बादल तो रोज छा रहे हैं लेकिन बरस नहीं रहे हैं.


अभी तक पर्याप्त बारिश नहीं होने से किसान बोनी शुरू नहीं कर पाए हैं. कुछ क्षेत्र तो ऐसे भी हैं जहां बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई है.


वहां की जमीन नमीयुक्त नहीं हो पाई है, जिसके कारण किसान जुताई भी नहीं कर पा रहे हैं.


हालांकि किसानों का कहना है कि बोनी के लिए अभी पर्याप्त समय है, लेकिन समय पर बारिश नहीं होने से वे खेती-किसानी में पिछड़ जाएंगे. प्रदेश में अभी भी बहुत से ऐसे किसान हैं जो पूरी तरह मानसून पर आधारित खेती करते हैं.


ऐसे किसानों का कहना है कि आधा जून का महीना बीत जाने के बाद भी अभी तक मानसून सक्रिय नहीं हो पाया है. जबकि अब तक बारिश की बौछारें पड़ जानी थी.


उनका कहना है कि कुछ क्षेत्रों में अपेक्षा से काफी कम बारिश हुई है. जिससे क्षेत्र के किसान खेतों का समतलीकरण भी नहीं कर पाए हैं. नवतपा के समय बारिश के बाद कुछ जिलों में बारिश नहीं हुई है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
रेलकर्मी तथा कुली गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बाराद्वार: रेलवे टिकट कालाबाजारी का भंडाफोड़, वरिष्ठ बुकिंग क्लर्क और बिलासपुर का कुली गिरफ्तार

3 मिनट पहले

साइबर ठगी- रायपुर में सेवानृवित रेलकर्मी से लाखों की ठगी
छत्तीसगढ़

रायपुर: PPO नंबर सुधारने के नाम पर सेवानिवृत्त रेलकर्मी से 7.49 लाख की साइबर ठगी

15 मिनट पहले

अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

6 घंटे पहले

बचेली में बेरोजगार युवाओं की क्रिकेट पिच पर मीटिंग
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा: NMDC अधिकारियों के क्रिकेट मैच के बीच पिच पर बैठे बेरोजगार युवा, भर्ती परीक्षा की मांग

7 घंटे पहले

राायगढञ के खरसिया में गैंगरेप
छत्तीसगढ़

खरसिया: पिकनिक मनाने गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो युवक हिरासत में

7 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP