रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

पाकिस्तान की मशहूर टिकटॉकर आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या

C

CG Khabar

17 अग. 2026, 08:10 AM 2 मिनट में पढ़ें 12

 आयशा गिलमाना
आयशा गिलमाना

नई दिल्ली । डेस्क: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत स्थित टैक्सिला शहर में मशहूर टिकटॉकर आयशा गिलमाना उर्फ शमसु बीबी (28) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. 13 लाख से अधिक फॉलोअर्स वाली आयशा 14 अगस्त को अपने घर पर थीं, तभी काशिफ़ उर्फ 'काशी' नामक व्यक्ति का फोन आया और उसने तुरंत घर के बाहर आने को कहा. 


आयशा अपनी 15 वर्षीय बहन असीमा और भाई नैमतुल्लाह के साथ कार में सवार होकर बाहर निकलीं. इसी दौरान एक पेट्रोल पंप के पास मोटरसाइकिल पर आए दो अज्ञात नकाबपोश हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं.

विज्ञापन


गर्दन में गोली लगने से आयशा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अचानक हुए हमले से चालक का गाड़ी पर से नियंत्रण छूट गया और कार एक अन्य वाहन से टकरा गई. इस भीषण सड़क हादसे में उनकी छोटी बहन असीमा गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 


आयशा के पिता फज़ल साहिबज़ादा की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. 


परिजनों का आरोप है कि पैसों के लेनदेन से जुड़े एक पुराने वित्तीय विवाद में कौसर और जावेद उर्फ शाहीन नामक व्यक्तियों द्वारा आयशा को जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं, जिसकी शिकायत पहले इस्लामाबाद पुलिस में भी की गई थी. 


फिलहाल टैक्सिला पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

पोलैंड: क्रैको में अंधाधुंध गोलीबारी, 6 की मौत, 15 घायल, हमलावर पुलिस हिरासत में

2 घंटे पहले

जॉन-ल्यूक मेलेनचॉन- फ्रांसीसी वामपंथी नेता
देश-विदेश

60 में रिटायरमेंट, NATO से अलगाव, अमीरों पर टैक्स: फ्रांसीसी वामपंथी नेता मेलेनचॉन का चुनावी एजेंडा

2 घंटे पहले

बेंजामिन नेतन्याहू- ईजरायल के प्रधानमंत्री
देश-विदेश

बेंजामिन नेतन्याहू का आह्वान- 'राष्ट्रीय एकता सरकार', विपक्षी यशर पार्टी ने बताया 'सस्ता स्पिन'

3 घंटे पहले

शी जिनपिंग- File Photo
देश-विदेश

अफ्रीका के खनिज खजाने पर चीन की बड़ी बाजी, 16 अरब डॉलर झोंका

3 घंटे पहले

पेरिस में प्रदर्शन- फाइल फोटो
देश-विदेश

फ्रांस: राष्ट्रपति चुनाव से 5 महीने पहले फ्रांस में सड़क पर फूटा गुस्सा, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी

4 घंटे पहले

सोनिया गांधी- पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस
देश-विदेश

'12 सालों का नुकसान और 1977 का पछतावा': सोनिया गांधी के बयानों से गरमाई देश की राजनीति

7 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP