शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

गरियाबंद में नक्सलियों के हथियार का जखीरा बरामद

C

CG Khabar

21 दिस. 2025, 03:47 PM 2 मिनट में पढ़ें 10

माओवादी
माओवादी

गरियाबंद । डेस्क: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के एक बड़े मंसूबे को ध्वस्त करते हुए भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियारों का जखीरा बरामद किया है. यह सफलता मैनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुदूर डडीपानी पहाड़ी इलाके में मिली है, जो छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमा पर स्थित है. 


पुलिस के अनुसार, सुरक्षा बलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि नक्सलियों के डीजीएन डिवीजन ने सुरक्षा बलों पर घात लगाकर हमला करने और आईईडी विस्फोट करने के उद्देश्य से दुर्गम पहाड़ियों में हथियारों का स्टॉक जमा किया है.

विज्ञापन


इस इनपुट पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गरियाबंद की ई-30 यूनिट, एसटीएफ, कोबरा 207 बटालियन, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल और सीआरपीएफ की 65वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने 19 और 20 दिसंबर के बीच एक सघन तलाशी अभियान चलाया. 


घने जंगलों और पथरीले इलाकों में चले इस ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को प्लास्टिक के ड्रमों और स्टील के कंटेनरों में छिपाकर रखे गए हथियार मिले. 

बरामद सामग्री में एक मोर्टार, एक मजल लोडिंग गन, 22 मोर्टार शेल, 150 डेटोनेटर और 18 एरो बम सहित आईईडी बनाने का अन्य सामान शामिल है. 


अधिकारियों ने बताया कि इस बड़ी बरामदगी से सीमावर्ती क्षेत्रों में गश्त कर रहे जवानों पर होने वाले संभावित हमलों को टालने में मदद मिली है. इस सफलता के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया गया है ताकि किसी भी अन्य संभावित ठिकाने का पता लगाया जा सके.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
पामगढ़ में रोड एक्सीडेंट से महिला की मौत
छत्तीसगढ़

पामगढ़: दो स्कूटी की आमने-सामने हुई टक्कर, 60 वर्षीय महिला की घटनास्थल पर मौत

10 घंटे पहले

विकास अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: मुख्य आरोपी विकास अग्रवाल दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने की कवायद शुरू

10 घंटे पहले

ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में चालकों के 'स्टेयरिंग छोड़ो अभियान' से थमी मालवाहकों की रफ्तार

16 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

22 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

23 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

23 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP