शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

पूर्व विधायक के बेटे ने रायपुर में की आत्महत्या

C

CG Khabar

27 अप्रै. 2026, 08:17 AM 2 मिनट में पढ़ें 15

रायपुर में की आत्महत्या
रायपुर में की आत्महत्या

रायपुर | संवाददाता: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र के मोवा स्थित आदर्श नगर में कसडोल के पूर्व विधायक धनीराम साहू के बेटे जय साहू (45) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उनका शव घर के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला.


धनीराम साहू ने आपातकाल के बाद 1977 में जनता पार्टी की टिकट पर कसडोल से चुनाव लड़ा था और अविभाजित मध्यप्रदेश की राजनीति में अपनी खास जगह बनाई थी.

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धनीराम साहू के बेटे जय साहू अपने परिवार के साथ आदर्श नगर में रहते थे. रविवार रात उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया. काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों को शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो अंदर जय साहू का शव फंदे से लटका मिला. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.


परिजनों ने पुलिस को बताया कि जय साहू पिछले कुछ समय से पारिवारिक कारणों के चलते तनाव में थे. बताया जा रहा है कि हाल ही में उनका अपनी पत्नी किरण के साथ विवाद भी हुआ था. घटना के समय उनकी पत्नी घर पर मौजूद नहीं थी.


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस परिजनों और करीबियों से पूछताछ कर रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
पामगढ़ में रोड एक्सीडेंट से महिला की मौत
छत्तीसगढ़

पामगढ़: दो स्कूटी की आमने-सामने हुई टक्कर, 60 वर्षीय महिला की घटनास्थल पर मौत

3 घंटे पहले

विकास अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: मुख्य आरोपी विकास अग्रवाल दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने की कवायद शुरू

3 घंटे पहले

ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में चालकों के 'स्टेयरिंग छोड़ो अभियान' से थमी मालवाहकों की रफ्तार

9 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

15 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

16 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

16 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP