विदेशी सहयोग से यूरोड्रोन भारत में संभव
नई दिल्ली । डेस्क: यूरोपीय गठबंधन भारत के साथ ड्रोन निर्माण में सहयोग के लिये उत्सुक है. भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन को इसका प्रस्ताव मिला है. यूरोपीय देशों जर्मनी, फ्रांस, इटली और स्पेन के संयुक्त उद्यम 'ऑर्गनाइजेशन फॉर जॉइंट आर्मामेंट कोऑपरेशन' ने भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के साथ मिलकर यूरोड्रोन के उत्पादन के लिये एक प्रस्ताव पेश किया है.
इस ड्रोन की खासियत यह है कि यह 40 घंटे तक लगातार उड़ान भर सकता है और इसका पेलोड क्षमता 2300 किलोग्राम है. यह ड्रोन प्रतिकूल मौसम में भी बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम है.
रक्षा मंत्रालय के एक सूत्र के अनुसार, भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने इस प्रस्ताव की समीक्षा शुरू कर दी है. भारतीय सेना को वर्तमान में दुर्गम क्षेत्रों में उपयोगी परिवहन ड्रोन या 100 'मेल ड्रोन' की आवश्यकता है, और यूरोड्रोन इस मांग को पूरा करने में सक्षम हो सकता है.
'ऑपरेशन सिंदूर' ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भविष्य के युद्ध में ड्रोन की भूमिका निर्णायक हो सकती है. शत्रु पर निगरानी और हमले में पायलट रहित हवाई वाहनों की क्षमता ने रक्षा मंत्रालय का ध्यान आकर्षित किया है. इस स्थिति में भारतीय सशस्त्र बल अपने ड्रोन बेड़े को तेजी से बढ़ाने के लिये सक्रिय हो गये हैं.
इसके साथ ही, अंतरराष्ट्रीय हथियार निर्माता कंपनियों की रुचि भी बढ़ रही है. हाल ही में अमरीकी ड्रोन निर्माता कंपनी 'जनरल कैटलिस्ट' की ओर से भी नई दिल्ली को एक प्रस्ताव प्राप्त हुआ है.