गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

एलन मस्क: स्टारलिंक से डरी रिलायंस, एकाधिकार बचाने बेतुके तर्क

C

CG Khabar

11 अक्टू. 2026, 07:04 AM 2 मिनट में पढ़ें 20

एलेन मस्क
एलेन मस्क

नई दिल्ली । डेस्क: भारत में स्टारलिंक की एंट्री को लेकर एलन मस्क और मुकेश अंबानी के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई है. मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक बार फिर मुकेश अंबानी पर निशाना साधते हुए कहा कि रिलायंस के समर्थक यह दावा कर रहे हैं कि स्टारलिंक भारत में जियो के सस्ते दामों का मुकाबला नहीं कर पाएगा, लेकिन वहीं दूसरी तरफ इसे एक बड़ा खतरा भी बता रहे हैं. मस्क ने इसे "हास्यास्पद ढोंग और अतिशयोक्ति" करार दिया है.


प्रतिस्पर्धा से भारतीय उपभोक्ताओं का फायदा: मस्क


मस्क का कहना है कि भारत के दूरसंचार क्षेत्र में स्टारलिंक के आने से आम नागरिकों को बेहतर और अधिक विकल्प मिलेंगे. प्रतिस्पर्धा बढ़ने से सेवाएं बेहतर होंगी और उपभोक्ताओं को सीधा लाभ होगा. उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर स्टारलिंक की सेवाएं भारत में महंगी साबित होंगी, तो कोई उन्हें नहीं खरीदेगा. ऐसे में स्पेसएक्स को मजबूरी में अपनी कीमतें भारतीय बाजार के अनुकूल और सस्ती करनी होंगी. मस्क के मुताबिक, प्रतियोगिता से अंबानी के मुनाफे में भले थोड़ी कमी आ सकती है, लेकिन उनका कारोबार बंद नहीं होने वाला.

विज्ञापन


सोशल मीडिया पोस्ट और राजनीतिक फंडिंग के आरोप


इससे पहले भी मस्क ने रिलायंस पर कई तीखे कटाक्ष किए. एक पोस्ट में उन्होंने तंज कसते हुए अंबानी को "प्राइम मिनिस्टर अंबानी" तक कह दिया था और आरोप लगाया था कि वे देश में अपना एकाधिकार बनाए रखना चाहते हैं. मस्क ने कुछ मीडिया रिपोर्टों के स्क्रीनशॉट साझा करते हुए आरोप लगाया कि रिलायंस से जुड़ी कंपनियों ने सत्ताधारी दल को राजनीतिक चंदे (इलेक्टोरल बॉन्ड) के जरिए भारी धनराशि दी है. उन्होंने यह भी कहा कि आपदा के समय स्टारलिंक की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा लोगों की जान बचाने और दूरदराज के इलाकों में शिक्षा और व्यापार पहुंचाने में बेहद अहम साबित हो सकती है.


सरकार और दूरसंचार मंत्रालय का रुख


मस्क के इन आरोपों के बीच केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्पष्ट किया है कि भारत किसी भी क्षेत्र में एकाधिकार की अनुमति नहीं देता. उन्होंने कहा कि देश का टेलीकॉम और सैटेलाइट फ्रेमवर्क पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी है. सरकार के अनुसार, स्टारलिंक, रिलायंस जियो की सैटेलाइट शाखा और भारती-समर्थित वनवेब-इन तीनों कंपनियों को सैटेलाइट कम्यूनिकेशन लाइसेंस मिल चुके हैं. सुरक्षा मापदंडों और जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा करते ही ये सभी कंपनियां अपनी सेवाएं शुरू कर सकती हैं. ट्राई और दूरसंचार विभाग जल्द ही स्पेक्ट्रम मूल्य निर्धारण पर अंतिम फैसला लेंगे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
हकीम जेफरीज- अश्वेत नेता
देश-विदेश

अमेरिका: कांग्रेस के स्पीकर पद के लिए नामित होने वाले पहले अश्वेत नेता बने हकीम जेफरीज

4 घंटे पहले

गदी आईजनकोट- फाइल फोटो
देश-विदेश

इजरायल: नेतन्याहू को हटाने और 'राष्ट्रीय आपातकालीन सरकार' बनाने पर विपक्षी गुट एकमत

5 घंटे पहले

तेहरान टाइम्स
देश-विदेश

अमेरिका-इजरायल का नया दांव: ईरान को अंदर से तोड़ने के लिए 'मोमेंट जीरो' की बिसात

5 घंटे पहले

Karnataka Petrol Ethanol Controversy
देश-विदेश

कर्नाटक: सरकारी तेल कंपनियों पर इथेनॉल नहीं मापने का आरोप, 31.2% तक मिला इथेनॉल

6 घंटे पहले

दिलीप घोष- पंंचायत मंत्री पश्चिम बंगाल
देश-विदेश

पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने कहा- बंगाल को UP-गुजरात बनाएंगे, जिन्हे समस्या है बांग्लादेश चले जाए

7 घंटे पहले

लश्कर आतंकी लतीफ भट ढेर Photo X से
देश-विदेश

लश्कर आतंकी लतीफ भट ढेर, 11 नवंबर को किया था CRPF पर हमला

15 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP