सोम, 09 नव. 2026

CGKhabar

हाथियों ने पत्थलगांव में मचाया भारी उत्पात, किसान ने भागकर बचाई जान

C

CG Khabar

08 मार्च 2026, 04:15 AM 2 मिनट में पढ़ें 11

हाथी
हाथी

जशपुर । डेस्क: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला पत्थलगांव वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सारसमार का है, जहां 10 हाथियों के एक बड़े दल ने गांव में धावा बोलकर भारी तबाही मचाई. 


हाथियों के इस हमले से पूरे इलाके के ग्रामीणों में जबरदस्त दहशत व्याप्त है.

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, हाथियों का यह झुंड अचानक गांव में दाखिल हुआ और किसान रामप्रसाद राठिया के घर को निशाना बनाया. 


जिस वक्त यह हमला हुआ, रामप्रसाद अपने खेत में लगी फसल की रखवाली कर रहे थे. हाथियों की मौजूदगी का आभास होते ही उन्होंने बिना देरी किए वहां से भागकर अपनी जान बचाई. 


हालांकि, हाथियों ने उनके रिहायशी मकान को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है. पीड़ित किसान ने बताया कि हाथियों ने घर की दीवारों को ढहाने के साथ ही आंगन में खड़ी मोटरसाइकिल को भी कुचलकर खराब कर दिया. 


इतना ही नहीं, घर के भीतर रखा सारा अनाज और खेत की तैयार फसल को भी हाथियों ने अपना निवाला बना लिया और काफी नुकसान पहुंचाया. वन विभाग को घटना की सूचना दे दी गई है, वहीं ग्रामीण अब भी हाथियों के डर से रातें जागकर गुजारने को मजबूर हैं. Symbolic Photo

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सशस्त्र माओवादी ढेर, पर राजनीतिक दलों में घुसे 'दिमागी नक्सल': PM नरेंद्र मोदी

6 घंटे पहले

जशपुर में 5 साल के बालक की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: 5 साल के मासूम जितेंद्र की निर्मम हत्या, गड्ढे में मिला शव

6 घंटे पहले

PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सही नीतियों और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से माओवादी आतंक का खात्मा- PM मोदी

11 घंटे पहले

पीएम मोदी- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

पीएम मोदी बस्तर में मनाएंगे दिवाली, सुरक्षा बलों के साथ खास उत्सव

13 घंटे पहले

विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या

16 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता आयोग- रायपुर
छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

16 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP