गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

रायगढ़ में हाथी: 26 किसानों की फसल तबाह

C

CG Khabar

27 अग. 2026, 05:22 AM 2 मिनट में पढ़ें 15

हाथी
हाथी

रायगढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जंगलों से निकलकर रिहायशी इलाकों का रुख कर रहे हाथियों के झुंड ने मंगलवार रात भारी तबाही मचाई, जिससे 26 किसानों की तैयार धान की फसल पूरी तरह चौपट हो गई. इस घटना के बाद से ही सीमावर्ती गांवों में दहशत का माहौल है. 


बुधवार सुबह प्रभावित क्षेत्रों में पहुंची वन विभाग की टीम ने हुए नुकसान का जायजा लेना शुरू कर दिया है. विभाग का कहना है कि सर्वे रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित किसानों को सरकारी नियमों के तहत जल्द राहत राशि दी जाएगी.

विज्ञापन


जिले के जंगलों में हाथियों की बढ़ती तादाद इस समस्या की मुख्य वजह बनी हुई है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में क्षेत्र में कुल 165 हाथी डेरा डाले हुए हैं. इनमें सबसे अधिक 108 हाथी अकेले धरमजयगढ़ वन मंडल में सक्रिय हैं, जिनमें 32 नर, 48 मादा और 28 शावक शामिल हैं. वहीं रायगढ़ वन मंडल में 17 नर, 32 मादा और 8 बच्चों समेत 57 हाथियों का दल घूम रहा है. यह दल एक रेंज से दूसरी रेंज में लगातार अपनी जगह बदल रहा है.


मंगलवार की रात हाथियों के अलग-अलग दलों ने कई रेंजों में एक साथ धावा बोला. धरमजयगढ़ के बाकारूमा रेंज अंतर्गत पोलाईआर्ट, सिसरिंगा व सोनपुर में सात किसानों के खेत रौंद दिए गए, जबकि नागदरहा में भी फसल को नुकसान पहुंचा. इसके अलावा बोरो रेंज के धवाईडांड, छाल रेंज के चुहकीमार और कापू रेंज के रायमेर व किरिया गांवों में फसलों को भारी क्षति पहुंची. रायगढ़ वन मंडल के जुनवानी क्षेत्र में भी कई ग्रामीणों के खेतों में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया.


घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों और वन कर्मियों ने हाथियों को खदेड़ने का प्रयास किया, लेकिन दल काफी समय तक खेतों में जमा रहा और तड़के ही जंगल की ओर लौटा. 


हाथियों की बेकाबू आवाजाही को देखते हुए वन अमले ने प्रभावित इलाकों में गश्त बढ़ा दी है. सुरक्षा के लिहाज से गांवों में मुनादी करवाकर मुनासिब सतर्कता बरतने की हिदायत दी जा रही है. वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी जान जोखिम में न डालें और रात के समय खेतों या जंगल के रास्तों की तरफ जाने से बचें.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जनगणना- जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध

एक घंटा पहले

RTE-अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ RTE: 'पड़ोस' की बाध्यता खत्म, अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

एक घंटा पहले

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म
छत्तीसगढ़

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म

17 घंटे पहले

धान खरीदी केन्द्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धान के बदले दूसरी फसल चुनने वाले किसानों को अब प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की सहायता

17 घंटे पहले

कोरबा में सड़क दुर्घटना में 1 मृत
छत्तीसगढ़

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार अमित सागर की मौत

22 घंटे पहले

स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धरमजयगढ़ में जुटेंगे दिग्गज, तैयारियों को परखने आ रहीं स्मृति ईरानी

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP