चुनाव आयोग ने मल्लिकार्जुन खरगे को थमाया कारण बताओ नोटिस
नई दिल्ली । डेस्क: चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ 'आतंकवादी' शब्द का इस्तेमाल करने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को कड़ी चेतावनी देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है.
आयोग ने इस टिप्पणी को गंभीरता से लेते हुए इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना है.
यह कार्रवाई भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा आयोग से की गई शिकायत के बाद की गई है, जिसमें बीजेपी ने आरोप लगाया था कि इस तरह की बयानबाजी चुनावी माहौल को बिगाड़ती है और प्रचार के स्तर को नीचे गिराती है.
चुनाव आयोग ने खरगे को इस नोटिस का जवाब देने के लिए 24 घंटे का समय दिया है.