शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

अभनपुर में बुजुर्ग दंपति की गला रेतकर हत्या

H

Hupendra Sharma

16 जुल. 2025, 08:07 AM 2 मिनट में पढ़ें 18

हत्या
हत्या

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर में एक बुजुर्ग दंपति की गला रेतकर हत्या कर दी गई. अनुमान है कि आरोपियों ने पति-पत्नी पर सोते वक्त हमला कर वारदात को अंजाम दिया.


फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं पाया है. पुलिस सभी कोण से मामले की जांच कर रही है. साथ ही घटनास्थल को सील कर दिया है.

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक घटना अभनपुर थाना क्षेत्र के बिरोदा गांव की है. बुधवार को गांव के भूखन ध्रुव (62 वर्ष) और उनकी पत्नी रुखमणी ध्रुव (60 वर्ष) की लाश घर के भीतर खून से लथपथ पड़ी हुई थी.


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि दोनों की हत्या धारदार हथियार से की गई है. दोनों मृतकों के शरीर में गंभीर चोट के निशान हैं.  घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एसपी, एएसपी, सीएसपी और थाना प्रभारी समेत भारी पुलिस बल पहुंचा है.


फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉयड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर जांच कर रही है. पुलिस ने पूरे घर को सील कर दिया है. फिलहाल, घटना की वजह और हत्यारों की पहचान अभी नहीं हो सकी है.


पुलिस हत्या के पीछे लूटपाट या आपसी रंजिश की आशंका समेत सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. ग्रामीणों में घटना को लेकर दहशत का माहौल है. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ विधानसभा- शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू होगा, UCC पर टिकी रहेंगी निगाहें

13 मिनट पहले

विष्णुदेव साय- मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के किसानों को कम उपज होने पर भी प्रति एकड़ मिलेंगे ₹13,839

23 मिनट पहले

रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

राजनांदगांव: वैनगंगा सुपरफास्ट एक्सप्रेस में बम की सूचना से हड़कंप, अफवाह निकली धमकी

38 मिनट पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़

महासमुंद जिला पंचायत चुनाव विवाद: HC का चुनाव याचिका खारिज करने से इनकार

50 मिनट पहले

रायपुर में हत्या
छत्तीसगढ़

बेटे की हत्या का शक: रायपुर में पिता ने साथी संग युवक का गला घोंटा, मैनहोल में फेंका शव

एक घंटा पहले

रायपुर में युवक की हत्या
छत्तीसगढ़

रायपुर: लोहे की वस्तु से हमला कर 25 वर्षीय युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

एक घंटा पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP