शिक्षित और सशक्त महिलाएँ ही प्रगतिशील राष्ट्र का स्तंभ- राष्ट्रपति
नई दिल्ली । डेस्क: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार (8 मार्च, 2026) को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर साझा किए गए अपने संदेश में राष्ट्रपति ने महिला सशक्तिकरण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षित और सशक्त महिलाएँ ही एक प्रगतिशील राष्ट्र का असली स्तंभ होती हैं.
Warm greetings to all on International Women’s Day! Educated and empowered women are the pillars of a progressive nation. As Nari Shakti continues to excel across diverse fields and lead with courage, it strengthens the foundations of a more inclusive and prosperous society. On…
उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि आज 'नारी शक्ति' विभिन्न क्षेत्रों में अपनी बहादुरी और योग्यता का लोहा मनवा रही है, जिससे समाज अधिक समावेशी और समृद्ध बन रहा है.
राष्ट्रपति मुर्मू ने इस अवसर पर देश के नागरिकों से एक ऐसी व्यवस्था बनाने का आह्वान किया जहाँ प्रत्येक महिला को विकास के समान अवसर प्राप्त हों और वे गरिमा, सुरक्षा तथा स्वतंत्रता के साथ अपना जीवन जी सकें.
उन्होंने अपने संबोधन के अंत में सामूहिक प्रतिबद्धता की आवश्यकता बताते हुए कहा कि हमें मिलकर एक ऐसा वातावरण तैयार करना चाहिए जहाँ महिलाओं की आकांक्षाएं और उनकी उपलब्धियां एक न्यायसंगत और उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकें.