गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

खाद्य तेल 70 साल में 70 रुपये किलो, मोदी राज में 200 रुपये किलो हुए

C

CG Khabar

03 अप्रै. 2026, 03:31 AM 2 मिनट में पढ़ें 13

सरगुजा कांग्रेस
सरगुजा कांग्रेस

अंबिकापुर । संवाददाता: देश में लगातार बढ़ती महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में इजाफे को लेकर सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक और प्रदेश प्रवक्ता जेपी श्रीवास्तव ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों और कूटनीतिक दृष्टिकोण पर गंभीर सवाल खड़े किए. 


कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि ईरान के साथ उपजे तनावपूर्ण हालातों को संभालने में सरकार की कूटनीति पूरी तरह विफल रही है, जिसका सीधा खामियाजा देश की जनता को पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़े हुए दामों के रूप में भुगतना पड़ रहा है.

विज्ञापन


कांग्रेस ने हाल ही में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई 195 रुपये की वृद्धि को जनविरोधी करार देते हुए कहा कि पिछले तीन महीनों के भीतर ही इसमें कुल 525 रुपये की बढ़ोतरी की जा चुकी है. 


इसके अलावा, घरेलू गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी के घर का बजट बिगाड़ दिया है. खाद्य तेल को 70 रुपए प्रति लीटर तक पहुंचने में 70 साल लग गए थे, लेकिन मोदी राज के चंद दिनों में ही 200 पार हो गया.


नेताओं ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने एक्साइज ड्यूटी में मामूली कटौती कर वाहवाही लूटने की कोशिश की थी, लेकिन अब पेट्रोल के दामों में फिर से हो रही वृद्धि ने उनकी कथनी और करनी का अंतर साफ कर दिया है.


प्रेस कॉन्फ्रेंस में खाद्य पदार्थों और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों का जिक्र करते हुए कहा गया कि खाद्य तेल, दूध और राशन की सामग्रियां अब आम आदमी की पहुंच से दूर होती जा रही हैं. 


कांग्रेस का आरोप है कि सरकार की नीतियां केवल कुछ पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाई जा रही हैं, जबकि गरीब और मध्यम वर्ग आर्थिक असमानता की खाई में गिरता जा रहा है. 


नेताओं ने यह भी कहा कि मनरेगा जैसी रोजगार गारंटी योजनाओं को कमजोर कर और बैंकिंग सेवाओं पर अतिरिक्त शुल्क लगाकर आम जनता की जेब पर डाका डाला जा रहा है. कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द ही इन जनविरोधी नीतियों में सुधार नहीं किया, तो महंगाई आने वाले समय में एक विकराल मानवीय आपदा का रूप ले लेगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
रेप
छत्तीसगढ़

कोरबा: मिट्टी मांगने पड़ोसी के घर गई महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

एक घंटा पहले

सड़क दुर्घटना- कबीरधाम में 4 की मौत
छत्तीसगढ़

कबीरधाम: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में 12 साल की मासूम समेत 4 की मौत, 2 गंभीर

2 घंटे पहले

सौरभ चंद्राकर- किंग पिन महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप घोटाला
छत्तीसगढ़

महादेव बेटिंग एप मामले में सौरभ चंद्राकर को 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

2 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में हड़ताली पटवारियों पर बड़ी कार्यवाही- कई जिलों में ब्रेक इन सर्विस तथा निलंबन

2 घंटे पहले

जनगणना- जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध

11 घंटे पहले

RTE-अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ RTE: 'पड़ोस' की बाध्यता खत्म, अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP