बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

भूपेश बघेल के बेटे को ED ने किया गिरफ़्तार

ED ने भूपेश बघेल के भिलाई आवास पर छापा मारा

C

CG Khabar

18 जुल. 2025, 08:04 AM 2 मिनट में पढ़ें 23

भूपेश बघेल
भूपेश बघेल

रायपुर । संवाददाता: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार सुबह छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया है. बाद में रायपुर की विशेष अदालत ने चैतन्य बघेल को 5 दिनों के रिमांड पर ईडी को सौंप दिया गया.


शुक्रवार की सुबह ही ईडी ने भूपेश बघेल के भिलाई स्थित आवास पर छापेमारी की थी. इस छापामारी के बीच ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा रवाना हो गए.

विज्ञापन


ईडी की टीम तीन गाड़ियों में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) के साथ पहुंची.


भूपेश बघेल के कार्यालय ने उनके आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट किया, "ईडी आ गई है. आज विधानसभा सत्र का आखिरी दिन है. तमनार में अडानी के लिये पेड़ काटे जाने का मुद्दा आज उठाया जाना था."



बघेल के एक्स हैंडल पर एक और टिप्पणी पोस्ट की गई, जिसमें लिखा था, "जन्मदिन का जैसा तोहफ़ा मोदी और शाह जी देते हैं वैसा दुनिया के किसी लोकतंत्र में और कोई नहीं दे सकता। मेरे जन्मदिन पर दोनों परम आदरणीय नेताओं ने मेरे सलाहकार और दो ओएसडी के घरों पर ईडी भेजी थी। और अब मेरे बेटे चैतन्य के जन्मदिन पर मेरे घर पर ईडी की टीम छापामारी कर रही है। इन तोहफ़ों का धन्यवाद। ताउम्र याद रहेगा।"


इधर चैतन्य बघेल को हिरासत में लिए जाने के बाद भूपेश बघेल के समर्थक बड़ी संख्या में घर के सामने सड़क घेर कर खड़े हो गए. पुलिस के साथ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की कई बार झड़प भी हुई.


दोपहर बाद चैतन्य बघेल को ईडी की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें पांच दिनों के लिए ईडी की रिमांड पर सौंप दिया गया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
मधुमक्खी के डंक का शिकार बच्चे अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़

चरचा कॉलरी में मधुमक्खियों के डंक से स्वामी आत्मानंद स्कूल के 60 के करीब छात्र घायल

2 घंटे पहले

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं

3 घंटे पहले

'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 19 लोगों की जान लेने वाला 'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ

3 घंटे पहले

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब 'मुख्यमंत्री नल जल अनुदान' से सुधरेगी ग्रामीण पेयजल व्यवस्था

3 घंटे पहले

Pharmacist
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल रजिस्ट्रार पर अब केवल नियमित सरकारी फार्मासिस्टों का हक, राजपत्र अधिसूचना

13 घंटे पहले

बस्तर में युवा बेरोजगार संघ और आदिवासी समाज की बैठक
छत्तीसगढ़

NMDC भर्ती परीक्षा की तारीख को लेकर 28 नवंबर को घेराव, किरंदुल-बचेली प्रोजेक्ट बंद करने की चेतावनी

14 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP