म्यामांर में भूकंप, भीषण तबाही की आशंका
भारत के पड़ोसी देश म्यामांर में 7.7 तीव्रता का भूकंप, कई लोगों के मलवे में दबे होने की आशंका
नई दिल्ली | डेस्कः भारत के पड़ोसी देश म्यामांर में शुक्रवार को आये तेज भूकंप ने तबाही मचाकर रख दी है. भूकंप की तीव्रता 7.7 आंकी गई है. इस भूकंप में अब तक 694 लोगों की लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 1,670 लोग घायल हुए हैं.
भूकंप की तीव्रता को देखते हुए सैकड़ों लोगों के मरने की आशंका व्यक्त की जा रही है.
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक़ म्यांमार में भूकंप के पहले झटके के 12 मिनट के बाद ही दूसरा झटका आया.
दूसरे भूकंप की तीव्रता भी 6.4 थी. इस भूकंप का केंद्र सागाइंग से 18 किलोमीटर दक्षिण में बताया जा रहा है.
भूकंप के झटकों से सैकड़ों मील दूर थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक निर्माणाधीन मकान गिर गया. इसमें अभी भी 43 मजदूर फंसे हुए हैं.
बताया जा रहा है कि म्यांमार के दूसरे बड़े शहर मांडले में भूकंप से भारी तबाही हुई है और सैकड़ों लोगों के मरने की आशंका है.
भूकंप का केद्र म्यांमार बताया जा रहा है.
थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए जाने के बाद कई इमारतों को खाली कराया गया है.
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने इसे 7.7 तीव्रता का बताया है.
जबकि चीन की सरकारी न्यूज़ एजेंसी शिन्हुआ ने चीन के चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर के हवाले से भूकंप की तीव्रता 7.9 बताई है.
म्यांमार के बड़े हिस्से में इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई है. अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक़ मरने वालों की संख्या हज़ारों में हो सकती है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हालात पर चिंता ज़ाहिर करते हुए एक्स पर लिखा, "म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप के बाद की स्थिति से चिंतित हूं. सभी की सुरक्षा और भलाई के लिए प्रार्थना करता हूं.
भारत हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है. इस संबंध में, हमने अपने अधिकारियों को तैयार रहने को कहा है.
साथ ही विदेश मंत्रालय से म्यांमार और थाईलैंड की सरकारों के साथ संपर्क में रहने को कहा है."
यूएसजीएस के अनुसार, भूकंप का केंद्र बर्मा के सागैंग शहर से 16 किमी उत्तर-पश्चिम में, मांडले शहर के पास स्थित था.
यह राजधानी से लगभग 100 किमी उत्तर में स्थित है.
खबरों के अनुसार राजधानी में भूकंप के झटकों के कारण सड़कें टूट गईं और छत के टुकड़े गिरने लगे.
चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर ने कहा है कि भूकंप का केंद्र धरती के 30 किलोमीटर अंदर था.
ये भी बताया जा रहा है कि भूकंप के तेज़ झटके दक्षिणपश्चिम चीन के यून्नान प्रांत तक भी महसूस किए गए हैं.
ऐसी भी ख़बरें हैं कि नेपिडो में कई सड़कें टूट गई है या उनमें दरारें आ गई हैं.
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक म्यांमार के भूकंप के केंद्र वाली जगह करीब 1000 किलोमीटर दूर है. हालांकि, यहां भी इतना ज़ोरदार झटका महसूस किया गया है कि एक निर्माणाधीन इमारत के ढहने की खबर है.
पुलिस का कहना है कि यहां कई लोग मलबे में दबे हुए हैं.