मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

दुर्ग में मधुमक्खियों के हमले से महिला की जान गई, कई घायल

C

CG Khabar

17 मार्च 2026, 02:08 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

शव
शव

दुर्ग । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में धमधा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रूहा में मधुमक्खियों के हमले ने एक परिवार की खुशियाँ छीन लीं. सोमवार को जब गांव की कुछ महिलाएं रोजाना की तरह खेतों में काम कर रही थीं, तभी अचानक उन पर मधुमक्खियों के एक बड़े दल ने धावा बोल दिया. इस अप्रत्याशित हमले में 40 वर्षीय दुर्गा साहू की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके साथ काम कर रही 4-5 अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं.


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमला इतना अचानक और भीषण था कि महिलाओं को संभलने का मौका तक नहीं मिला. 

विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा ले जाया गया. 


दुर्भाग्यवश, परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने दुर्गा साहू को मृत घोषित कर दिया. अस्पताल में भर्ती अन्य महिलाओं का उपचार जारी है, जिनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.


इस घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत पैदा कर दी है. ग्रामीणों का कहना है कि इलाके के खेतों और पेड़ों पर मधुमक्खियों के कई बड़े छत्ते मौजूद हैं, जो आए दिन मजदूरों और किसानों के लिए खतरा बने रहते हैं. 


घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि सार्वजनिक स्थानों और कार्यक्षेत्रों से इन छत्तों को सुरक्षित रूप से हटाने की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में किसी और को अपनी जान न गंवानी पड़े.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
फांसी लगाकर आत्महत्या
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धमतरी में छुट्टी पर घर आए 32 वर्षीय SSB जवान ने फांसी लगाई

5 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग (CDRC) का आदेश
छत्तीसगढ़

उपभोक्ता आयोग का आदेश: 1 करोड़ का जीवन बीमा व 1.93 लाख का मेडिक्लेम दें कंपनियां

5 घंटे पहले

EOW-ACB Raipur
छत्तीसगढ़

पटवारी-IR विभागीय परीक्षा पेपर लीक केस में EOW-ACB की कार्रवाई, दिल्ली से दो भाई गिरफ्तार

6 घंटे पहले

रेलकर्मी तथा कुली गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बाराद्वार: रेलवे टिकट कालाबाजारी का भंडाफोड़, वरिष्ठ बुकिंग क्लर्क और बिलासपुर का कुली गिरफ्तार

6 घंटे पहले

साइबर ठगी- रायपुर में सेवानृवित रेलकर्मी से लाखों की ठगी
छत्तीसगढ़

रायपुर: PPO नंबर सुधारने के नाम पर सेवानिवृत्त रेलकर्मी से 7.49 लाख की साइबर ठगी

6 घंटे पहले

अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

13 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP