शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

दुर्ग: वेलनेस स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का धंधा, 9 गिरफ्तार

C

CG Khabar

10 अग. 2026, 03:07 AM 2 मिनट में पढ़ें 13

 वेलनेस स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का धंधा
वेलनेस स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का धंधा

दुर्ग । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले स्थित स्मृतिनगर थाना क्षेत्र के जुनवानी में चल रहे एक बड़े देह व्यापार गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. यहां वेलनेस स्पा सेंटर की आड़ में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की विशेष टीम ने ‘ली वेलनेस स्पा सेंटर’ पर अचानक छापेमारी की. 


इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से स्पा सेंटर के मैनेजर तनय सोनी (23) और महिला दलाल हेमा सिंह उर्फ प्रीत (32) सहित कुल 9 लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन


जांच में सामने आया है कि स्पा सेंटर में आने वाले ग्राहकों से पहले मोटी रकम वसूली जाती थी, जिसके बाद महिला दलाल के जरिए लड़कियों को बुलाकर संपर्क कराया जाता था. पूरे नेटवर्क को संचालित करने में मैनेजर की मुख्य भूमिका रहती थी. 


पुलिस ने मौके से लगभग 4 लाख रुपये मूल्य के 19 स्मार्टफ़ोन, 1900 रुपये नकद और कई अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए हैं. गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों में रूपेन्द्र जंघेल, रितिक सोनी, दिनेन्द्र कुमार सोनी, हेमंत सिन्हा, अविनाश शर्मा, आनंद कुमार और अरुण पांडेय शामिल हैं, जो दुर्ग और भिलाई के विभिन्न इलाकों के निवासी हैं. 


फिलहाल पुलिस जब्त मोबाइल फोन और दस्तावेजों की गहन जांच कर यह पता लगाने में जुटी है कि यह अवैध कारोबार कब से जारी था और इसमें कौन-कौन से अन्य लोग शामिल हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

3 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

4 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

4 घंटे पहले

मृतक शंकर चक्रधारी- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: कार वाशिंग सेंटर में करंट लगने से 23 वर्षीय युवक शंकर चक्रधारी की मौत

4 घंटे पहले

Traffic Police- Symbolic Photo
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में ट्रैफिक जवानों की मनमानी पर लगाम, SSP ने लागू की ऑनलाइन ई-चालान व्यवस्था

4 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

यात्रियों के लिए जरूरी खबर: रात 11 से सुबह 5 बजे तक ट्रेनों के चार्जिंग पॉइंट में नहीं मिलेगी बिजली

4 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP