गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

दुर्ग: कातिल प्रेमिका ने पत्नी तथा बेटे की निर्मम हत्या

C

CG Khabar

25 अप्रै. 2026, 01:20 PM 2 मिनट में पढ़ें 17

कातिल प्रेमिका-दुर्ग
कातिल प्रेमिका-दुर्ग

दुर्ग । संवाददाता: भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में शनिवार की सुबह रूह कंपा देने वाली एक वारदात सामने आई, जहां अवैध संबंधों के चलते एक हंसता-खेलता परिवार तबाह हो गया. बीजापुर में तैनात एसटीएफ जवान ललितेश यादव के घर में घुसकर उनकी कथित प्रेमिका सरोजनी भारद्वाज ने धारदार हथियार से खूनी तांडव मचाया. 


इस हमले में जवान की पत्नी रीना यादव और 9 वर्षीय मासूम बेटे आदित्य की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी नैना लहूलुहान हालत में अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है.

विज्ञापन


घटना उस वक्त की है, जब ललितेश यादव सुबह किसी काम से रेलवे स्टेशन गए हुए थे. इसी बीच, मूलतः जांजगीर की रहने वाली सरोजनी भारद्वाज घर में दाखिल हुई और सो रहे परिजनों पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए. हमले के दौरान एक अन्य बेटी ने बाथरूम में छिपकर किसी तरह अपनी जान बचाई. 


चीख-पुकार सुनकर दौड़े पड़ोसियों ने साहस का परिचय देते हुए आरोपी महिला को मौके पर ही दबोच लिया और उसके हाथ से खून से सना चाकू छीनकर पुलिस के हवाले कर दिया.


पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि ललितेश और सरोजनी की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी और दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी भी कर ली थी. 


जवान ने महिला को दुर्ग में एक किराए के मकान में रखा था. 


बताया जा रहा है कि एक दिन पहले ही ललितेश ने सरोजनी को समझा-बुझाकर वापस भेजा था, लेकिन सनक में आकर वह अगले ही दिन मौत बनकर घर लौट आई. सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के अनुसार, आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस हत्या व हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत मामले की विस्तृत तफ्तीश कर रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म
छत्तीसगढ़

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म

14 घंटे पहले

धान खरीदी केन्द्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धान के बदले दूसरी फसल चुनने वाले किसानों को अब प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की सहायता

14 घंटे पहले

कोरबा में सड़क दुर्घटना में 1 मृत
छत्तीसगढ़

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार अमित सागर की मौत

19 घंटे पहले

स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धरमजयगढ़ में जुटेंगे दिग्गज, तैयारियों को परखने आ रहीं स्मृति ईरानी

एक दिन पहले

भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

राम-कृष्ण को बांटने का काम कर रहे कथावाचक: भूपेश बघेल

एक दिन पहले

ACB-EOW
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: ACB ने 20 साल पुराने रिश्वत कांड में राकेश शर्मा और मुजीब शाह के खिलाफ पेश की चार्जशीट

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP