मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

दुर्ग: सनकी आशिक ने विवाहिता पर कटर से किया हमला, शरीर पर आए 60 टांके

C

CG Khabar

16 फ़र. 2026, 03:04 PM 2 मिनट में पढ़ें 12

आरोपी गिरफ्तार
आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र में एकतरफा प्यार और सनक का खौफनाक मामला सामने आया है. यहाँ एक सिरफिरे युवक ने महाशिवरात्रि के त्योहार पर मायके आई एक विवाहिता पर कटर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. 


इस जानलेवा हमले में पीड़िता के गले, कलाई, गाल और पसलियों पर गहरे जख्म आए हैं, जिसके चलते उसे अस्पताल में करीब 60 टांके लगाए गए हैं. फिलहाल महिला की स्थिति गंभीर लेकिन स्थिर बनी हुई है और वह आईसीयू में उपचाराधीन है.

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, यह वारदात 15 फरवरी की शाम करीब 5 बजे इंद्र चौक के पास हुई. पीड़िता महाशिवरात्रि के अवसर पर वैकुंठधाम मंदिर से दर्शन कर लौट रही थी, तभी आरोपी ने उसे गली में रोक लिया और बातचीत करने का दबाव बनाने लगा. महिला के मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और अचानक कटर से हमला कर दिया. 


चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाई और आरोपी को दबोच लिया, जिससे पीड़िता की जान बच सकी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.


परिजनों का आरोप है कि आरोपी पिछले 6 वर्षों से युवती को परेशान कर रहा था. साल 2023 में युवती की शादी होने और उसके रायपुर शिफ्ट होने के बाद भी आरोपी की प्रताड़ना कम नहीं हुई थी. वह अक्सर युवती के मायके के पास मंडराता रहता था और उसके पिता व भाई को भी जान से मारने की धमकी दे चुका था. 


पीड़िता की बहन ने बताया कि आरोपी की मंशा हत्या करने की थी, लेकिन ऐन वक्त पर युवती के झुक जाने से वार पूरी तरह घातक नहीं हो पाया. पुलिस ने परिजनों को कड़ी कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है, वहीं परिवार ने आरोपी के लिए सख्त से सख्त सजा की मांग की है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

उदयपुर: घर लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत

7 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ पुलिस- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जांजगीर: शराब तस्कर से 1.5 लाख रुपये लेकर छोड़ने के आरोप में ट्रेनी SI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

7 घंटे पहले

कंकाल
छत्तीसगढ़

खैरागढ़: लापता बुजुर्ग महिला का धान के खेत में मिला कंकाल, तेंदुए के हमले की आशंका

7 घंटे पहले

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ के 50 बेलमेटल शिल्पकारों से मिलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

8 घंटे पहले

आरोपी गिरफ्तार- कटघोरा
छत्तीसगढ़

कोरबा के कटघोरा में पिता के हमले से ढाई माह के मासूम की मौत, पत्नी घायल

8 घंटे पहले

आरोपी शिक्षक अजय कुमार
छत्तीसगढ़

रायगढ़: 6 साल की मासूम को शिक्षक ने दिखाया अपना प्राईवेट पार्ट, पहुंचा सलाखों के पीछे

8 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP