शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

दुर्ग: हार्ट अटैक का झूठा दावा, पत्नी का गला घोंटने के आरोप में पति हिरासत में

C

CG Khabar

21 सित. 2026, 01:35 PM 2 मिनट में पढ़ें 17

Murder
Murder

दुर्ग । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसकी मौत को हार्ट अटैक का रूप देने की कोशिश की. हालांकि, मृतका के गले पर बने निशानों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने आरोपी पति के दावों की पोल खोल दी. मामला धमधा थाना क्षेत्र के ग्राम अगार का है, जहाँ शनिवार को अन्नू खांडे नामक महिला का शव उसके ही ससुराल के बिस्तर पर संदिग्ध अवस्था में पाया गया.


शुरुआती दौर में आरोपी पति त्रिलोक खांडे ने पुलिस और रिश्तेदारों को गुमराह करते हुए दावा किया कि अन्नू की अचानक दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हुई है. लेकिन जैसे ही मृतका के मायके वाले मौके पर पहुंचे, उन्हें अन्नू की गर्दन पर गहरे निशान दिखाई दिए. हत्या की आशंका जताते हुए परिजनों ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

विज्ञापन


मायके पक्ष की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए धमधा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. 


अस्पताल से आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि महिला की मौत कुदरती नहीं, बल्कि गला घोंटने की वजह से हुई है. रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेही पति त्रिलोक खांडे को हिरासत में ले लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
पामगढ़ में रोड एक्सीडेंट से महिला की मौत
छत्तीसगढ़

पामगढ़: दो स्कूटी की आमने-सामने हुई टक्कर, 60 वर्षीय महिला की घटनास्थल पर मौत

6 घंटे पहले

विकास अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: मुख्य आरोपी विकास अग्रवाल दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने की कवायद शुरू

6 घंटे पहले

ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में चालकों के 'स्टेयरिंग छोड़ो अभियान' से थमी मालवाहकों की रफ्तार

12 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

18 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

19 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

19 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP