मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

दुर्ग: मासूम से दरिंदगी पर Ex MLA अरुण वोरा ने सरकार को घेरा

C

CG Khabar

15 अप्रै. 2026, 03:35 AM 2 मिनट में पढ़ें 17

अरुण वोरा
अरुण वोरा

दुर्ग । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ हुई हैवानियत और हत्या के प्रयास की घटना पर पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता अरुण वोरा ने गहरा दुख जताते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल खड़े किए हैं. उनका कहना है कि प्रदेश में मासूम बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों की खबरें अब रोज की बात हो गई हैं, जो बेहद चिंताजनक है. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि अधिकतर मामलों में जान-पहचान के लोग ही शामिल होते हैं, जिससे सामाजिक विश्वास खत्म हो रहा है.


वोरा ने कड़े शब्दों में कहा कि राज्य में पॉक्सो के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे यह साफ जाहिर होता है कि अपराधियों के मन में कानून का कोई खौफ नहीं रह गया है. 

विज्ञापन


उन्होंने प्रशासन को घेरते हुए आरोप लगाया कि बच्चों की सुरक्षा करने में सरकारी तंत्र पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है और अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. 


पूर्व विधायक ने मांग की है कि ऐसे मामलों में दोषियों को तुरंत और सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए ताकि समाज में एक कड़ा संदेश जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.


इसके साथ ही उन्होंने बच्चों में बढ़ती आत्महत्या की प्रवृत्ति पर भी चिंता जाहिर की. 


उन्होंने सुझाव दिया कि स्कूलों में बच्चों की मानसिक स्थिति को समझने के लिए काउंसलिंग की व्यवस्था अनिवार्य होनी चाहिए. 


अरूणण वोरा ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों के साथ संवाद का रास्ता खुला रखें ताकि वे अपनी परेशानियां साझा कर सकें. उन्होंने सरकार से मांग की है कि सिर्फ बयानों तक सीमित न रहकर फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए न्याय सुनिश्चित किया जाए और प्रशासन की निगरानी को और अधिक मजबूत किया जाए ताकि प्रदेश के मासूम सुरक्षित महसूस कर सकें.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

उदयपुर: घर लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत

7 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ पुलिस- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जांजगीर: शराब तस्कर से 1.5 लाख रुपये लेकर छोड़ने के आरोप में ट्रेनी SI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

7 घंटे पहले

कंकाल
छत्तीसगढ़

खैरागढ़: लापता बुजुर्ग महिला का धान के खेत में मिला कंकाल, तेंदुए के हमले की आशंका

7 घंटे पहले

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ के 50 बेलमेटल शिल्पकारों से मिलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

8 घंटे पहले

आरोपी गिरफ्तार- कटघोरा
छत्तीसगढ़

कोरबा के कटघोरा में पिता के हमले से ढाई माह के मासूम की मौत, पत्नी घायल

8 घंटे पहले

आरोपी शिक्षक अजय कुमार
छत्तीसगढ़

रायगढ़: 6 साल की मासूम को शिक्षक ने दिखाया अपना प्राईवेट पार्ट, पहुंचा सलाखों के पीछे

8 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP