गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

दुर्ग: बिजली विभाग की लापरवाही ने ली किसान की जान

C

CG Khabar

28 जून 2026, 01:38 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

करेंट से मौत
करेंट से मौत

दुर्ग । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बिजली विभाग की एक बड़ी लापरवाही के कारण बड़ा हादसा हो गया. अंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चिंगरी गांव में शनिवार को एक 55 वर्षीय किसान वीरेंद्र देशमुख की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और न्याय तथा मुआवजे की मांग को लेकर मृतक के शव के साथ ही बिजली दफ्तर का घेराव कर दिया. स्थानीय पुलिस ने अब इस पूरे मामले की संजीदगी से जांच शुरू कर दी है.


यह पूरी घटना विभाग की उस अनदेखी का नतीजा है जिसकी शिकायत ग्रामीण महीनों से कर रहे थे. दरअसल, पीड़ित किसान वीरेंद्र देशमुख के खेत के बीच से गुजरने वाले बिजली के तार एक खंभे के झुक जाने के कारण काफी समय से नीचे लटक रहे थे. 

विज्ञापन


इससे खेती-किसानी के काम में लगातार बाधा आ रही थी. ग्रामीणों का कहना है कि इसके समाधान के लिए विभाग को लिखित आवेदन भी दिया गया था, लेकिन अधिकारियों ने सुध लेना तो दूर, मौके का निरीक्षण करना तक मुनासिब नहीं समझा.


आखिरकार परेशान होकर दो दिन पहले ही वीरेंद्र ने ट्रैक्टर चलाने और जुताई का रास्ता साफ करने के लिए खुद ही उस लटकते तार को एक सीमेंट के पोल से बांध दिया था. इसी पोल से लोहे के कटीले तारों की फेंसिंग भी जुड़ी हुई थी, जिसमें अचानक करंट उतर आया. 


शनिवार को जब वीरेंद्र अपने खेत में घास-फूस की सफाई कर रहे थे, तभी उनका हाथ अनजाने में उस करंट दौड़ रहे कटीले तार से छू गया और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया.


इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है. स्थानीय किसान लक्ष्मण यादव सहित अन्य ग्रामीणों का स्पष्ट आरोप है कि अगर विभाग ने समय रहते उनकी शिकायतों पर एक्शन लिया होता, तो आज वीरेंद्र जिंदा होते. 


अपनी मांगों को मनवाने और दोषी कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग के साथ ग्रामीण भारी संख्या में बिजली कार्यालय पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों की मांग है कि पीड़ित परिवार को तुरंत उचित मुआवजा दिया जाए और क्षेत्र में खेतों के ऊपर झूल रहे अन्य खतरनाक तारों को भी जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
बीजापुर में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की रैली व आम सभा
छत्तीसगढ़

बीजापुर: 27% आरक्षण और जातिगत जनगणना की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे 5 हजार लोग

3 घंटे पहले

फेडरेशन ने ज्ञापन सौंपा- आंदोलनरत पटवारियों पर हुई दंडात्मक कार्रवाई निरस्त करने की मांग
छत्तीसगढ़

बीजापुर: कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने पटवारियों पर हुई कार्रवाई वापस लेने की मांग की

4 घंटे पहले

मधुमक्खी के डंक का शिकार बच्चे अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़

चरचा कॉलरी में मधुमक्खियों के डंक से स्वामी आत्मानंद स्कूल के 60 के करीब छात्र घायल

8 घंटे पहले

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं

9 घंटे पहले

'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 19 लोगों की जान लेने वाला 'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ

9 घंटे पहले

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब 'मुख्यमंत्री नल जल अनुदान' से सुधरेगी ग्रामीण पेयजल व्यवस्था

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP