मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

दुर्ग: नशीली सिरप का जखीरा जब्त, मुख्य सरगना सहित 4 गिरफ्तार

C

CG Khabar

26 अप्रै. 2026, 01:55 AM 2 मिनट में पढ़ें 19

तस्कर गिरफ्तार
तस्कर गिरफ्तार

दुर्ग । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. स्मृति नगर पुलिस चौकी के अंतर्गत पुलिस ने एक ऐसे सुनियोजित सिंडिकेट को ध्वस्त किया है, जो मेडिकल स्टोर के फर्जी कागजातों की आड़ में प्रतिबंधित कोडीन युक्त सिरप का अवैध व्यापार कर रहा था. 


इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड योगेश शर्मा बताया जा रहा है, जिसे उसके तीन अन्य साथियों उमेश कुमार यादव, महावीर जैन (रोहित) और सतीश मेश्राम के साथ हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस फिलहाल इस नेटवर्क से जुड़े एक अन्य आरोपी अमन दुबे की तलाश कर रही है, जिसकी लोकेशन इंदौर में ट्रैक की गई है.

विज्ञापन


जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि योगेश शर्मा बीते 13 वर्षों से फार्मास्युटिकल सेक्टर में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के रूप में सक्रिय था. इसी अनुभव का फायदा उठाकर उसने नगपुरा में अपना मेडिकल स्टोर खोला और गुजरात के गांधीनगर से ऑनलाइन माध्यमों और कूरियर के जरिए नशीली दवाओं की खेप मंगवानी शुरू कर दी. 


गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने एक वैध ड्रग लाइसेंस में हेराफेरी कर अपने नाम का फर्जी लाइसेंस, लेटरपैड और मुहरें तैयार की थीं. गिरोह का संचालन इतना शातिर था कि आरोपी लगभग 60 रुपये में मिलने वाली सिरप को स्थानीय बाजारों में 150 से 200 रुपये की ऊंची कीमतों पर बेचते थे.


पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित 'CADIFOS-T' सिरप के 7 कार्टून (लगभग 800 बोतलें) बरामद किए हैं. इसके अतिरिक्त तस्करी में प्रयुक्त होने वाली सेंट्रो कार (CG-07/8595), मोबाइल फोन और नकदी सहित करीब 5 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया है. 


पूछताछ में पता चला है कि यह गिरोह अब तक ऐसी 7 बड़ी खेप खपा चुका था, लेकिन आठवीं कोशिश के दौरान पुलिस ने जाल बिछाकर इन्हें दबोच लिया. दुर्ग पुलिस अब इस संगठित गिरोह के अन्य कड़ियों को जोड़ने के लिए दंतेवाड़ा और अन्य संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

उदयपुर: घर लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत

6 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ पुलिस- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जांजगीर: शराब तस्कर से 1.5 लाख रुपये लेकर छोड़ने के आरोप में ट्रेनी SI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

6 घंटे पहले

कंकाल
छत्तीसगढ़

खैरागढ़: लापता बुजुर्ग महिला का धान के खेत में मिला कंकाल, तेंदुए के हमले की आशंका

7 घंटे पहले

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ के 50 बेलमेटल शिल्पकारों से मिलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

7 घंटे पहले

आरोपी गिरफ्तार- कटघोरा
छत्तीसगढ़

कोरबा के कटघोरा में पिता के हमले से ढाई माह के मासूम की मौत, पत्नी घायल

7 घंटे पहले

आरोपी शिक्षक अजय कुमार
छत्तीसगढ़

रायगढ़: 6 साल की मासूम को शिक्षक ने दिखाया अपना प्राईवेट पार्ट, पहुंचा सलाखों के पीछे

8 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP