शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

दुर्ग: ससुराल में होली खेलने आए युवक का शव तालाब में मिला

C

CG Khabar

06 मार्च 2026, 04:16 AM 2 मिनट में पढ़ें 13

पानी में डूबना
पानी में डूबना

दुर्ग । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राखी में गुरुवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां के एक स्थानीय तालाब में एक युवक की लाश उतराती हुई पाई गई. होली के अगले दिन हुई इस दुखद घटना से पूरे इलाके में मातम पसर गया है.


मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार तड़के जब ग्रामीण तालाब की ओर टहलने निकले थे, तब उन्होंने पानी में एक शव को देखा. इसकी सूचना तुरंत पाटन पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला और पंचनामा की औपचारिकताएं पूरी कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

विज्ञापन


पुलिस जांच में मृतक की शिनाख्त रायपुर के सेजबहार निवासी 26 वर्षीय सूरज दास मानिकपुरी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि सूरज होली का पर्व मनाने के लिए अपनी ससुराल ग्राम राखी आया हुआ था. प्राथमिक अनुमान के मुताबिक, होली खेलने के बाद युवक तालाब में स्नान करने गया होगा और इसी दौरान गहरे पानी का अंदाजा न होने के कारण डूबने से उसकी जान चली गई.


हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह केवल एक अंदेशा है. मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी. फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
रायपुर में हत्या
छत्तीसगढ़

बेटे की हत्या का शक: रायपुर में पिता ने साथी संग युवक का गला घोंटा, मैनहोल में फेंका शव

10 मिनट पहले

रायपुर में युवक की हत्या
छत्तीसगढ़

रायपुर: लोहे की वस्तु से हमला कर 25 वर्षीय युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

23 मिनट पहले

रेप
छत्तीसगढ़

कोरबा: मिट्टी मांगने पड़ोसी के घर गई महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

7 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कबीरधाम में 4 की मौत
छत्तीसगढ़

कबीरधाम: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में 12 साल की मासूम समेत 4 की मौत, 2 गंभीर

7 घंटे पहले

सौरभ चंद्राकर- किंग पिन महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप घोटाला
छत्तीसगढ़

महादेव बेटिंग एप मामले में सौरभ चंद्राकर को 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

8 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में हड़ताली पटवारियों पर बड़ी कार्यवाही- कई जिलों में ब्रेक इन सर्विस तथा निलंबन

8 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP