शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

दुर्ग: पैसा दोगुना करने के नाम पर ₹38 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

C

CG Khabar

02 अप्रै. 2026, 01:42 PM 2 मिनट में पढ़ें 9

ठग गिरफ्तार
ठग गिरफ्तार

दुर्ग । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 'पैसा दोगुना करने' के लुभावने वादे में फंसकर एक युवक ने अपनी जिंदगी भर की जमा पूंजी गंवा दी. दुर्ग के वैशाली नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले संतराबाड़ी निवासी 35 वर्षीय जयदीप सिंह कांडा से जालसाजों ने शातिर तरीके से ₹38.25 लाख की धोखाधड़ी की है. 


पीड़ितों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गिरोह के एक मुख्य सदस्य धर्मेंद्र कुमार बंजारे को रायपुर के सड्डू इलाके से गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन


पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने "AMS Solution" और "M/s RV Group" नामक फर्जी कंपनियां बना रखी थीं, जिन्हें वे एक वैध निवेश प्लेटफॉर्म के रूप में पेश करते थे. 


पीड़ित को झांसा दिया गया था कि यदि वह इन कंपनियों में निवेश करता है, तो मात्र 90 दिनों के भीतर उसकी रकम दोगुनी कर दी जाएगी. 


शुरुआती भरोसे के बाद पीड़ित ने किस्तों में कुल 38.25 लाख रुपये आरोपियों के खातों में ट्रांसफर कर दिए. तय समय सीमा बीत जाने के बाद जब जयदीप ने अपना पैसा वापस मांगा, तो आरोपी बहाने बनाने लगे और अंततः अपना फोन बंद कर फरार हो गए.


पुलिस ने तकनीकी इनपुट और मुखबिरों की सूचना के आधार पर आरोपी धर्मेंद्र को दबोच लिया है, जिसने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है. 


आरोपी को 31 मार्च, 2026 को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने फर्जी कंपनियों से संबंधित दस्तावेज और बैंक ट्रांजैक्शन की रसीदें भी जब्त की हैं. 


फिलहाल, इस संगठित अपराध में शामिल अन्य फरार साथियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं.  

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

वैक्सीन भी नहीं बचा सके 2 साल की मासूम को, 10 दिनों में रेबीज ने ली दूसरी बलि

5 घंटे पहले

नाबालिग पहाड़ी कोरवा लड़की की प्रसव के बाद मौत- जशपुर
छत्तीसगढ़

जशपुर: नाबालिग पहाड़ी कोरवा लड़की की प्रसव के बाद मौत, मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम

5 घंटे पहले

नूरजहां बेगम और राजन रत्न कुजूर को 10-10 साल की कैद
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा चिटफंड ठगी: नूरजहां बेगम और राजन रत्न कुजूर को 10-10 साल की कैद

5 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हड़ताली पटवारियों का धरना
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पटवारी हड़ताल पर एस्मा की तैयारी, 150 को नोटिस और संघ अध्यक्ष निलंबित

6 घंटे पहले

रायगढ़ के पुसौर में सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

रायगढ़-सारंगढ़ मार्ग पर सड़क हादसा: छोटा हाथी की टक्कर से बाइक सवार की मौत

6 घंटे पहले

करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

17 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP