बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

भारत से जल्द हो सकता है ट्रेड डील: ट्रंप

C

CG Khabar

17 जुल. 2025, 01:55 AM 2 मिनट में पढ़ें 18

डोनाल्ड ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप

नई दिल्ली । डेस्क: अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि भारत और अमरीका के बीच चल रही अंतरिम व्यापार समझौते की बातचीत सही दिशा में है और जल्द ही इसे अंतिम रूप दिया जा सकता है. ट्रंप ने कहा कि यह समझौता अमरीकी कंपनियों को भारतीय बाजार में अधिक पहुंच प्रदान करेगा, जैसा कि अमरीका और इंडोनेशिया के बीच हुये व्यापार समझौते में हुआ है.


ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा, "हमने इंडोनेशिया के साथ एक समझौता किया...हमें इंडोनेशिया में पूर्ण पहुंच मिली है. भारत भी उसी दिशा में काम कर रहा है. हमें भारत में पहुंच मिलने वाली है."

विज्ञापन


भारत और अमरीका के बीच यह व्यापार समझौता मुख्य रूप से टैरिफ को 20 फीसदी से कम रखने के लिये हो रहा है. भारत ने कृषि और डेयरी उत्पादों पर अमरीका की ड्यूटी छूट की मांग पर सख्त रुख अपनाया है और डेयरी क्षेत्र में किसी भी व्यापार समझौते में अभी तक कोई रियायत नहीं दी है. इसके अलावा, भारत स्टील और एल्यूमीनियम (50%) और ऑटो (25%) क्षेत्रों पर टैरिफ कम करने की मांग कर रहा है.


वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि भारत कोई भी व्यापार समझौता जल्दबाजी में नहीं करेगा और इसे तभी स्वीकार करेगा जब यह पूरी तरह से अंतिम रूप ले लेगा और राष्ट्रीय हित में होगा. भारतीय वाणिज्य मंत्रालय की एक टीम वर्तमान में वाशिंगटन में इस समझौते पर बातचीत के लिए मौजूद है.


अमरीका ने 1 अगस्त, 2025 से लागू होने वाले पारस्परिक टैरिफ दरों का विवरण कई देशों को भेजा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP