डोनाल्ड ट्रंप का दावा- परमाणु हथियार न बनाने पर सहमत हुआ ईरान
नई दिल्ली । डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार न बनाने पर सहमत हो गया है. साथ ही उन्होंने संकेत दिए हैं कि अगर परिस्थितियां अनुकूल रहीं, तो वह आने वाले समय में ईरान के सर्वोच्च नेता मोजताबा खामेनेई से मुलाकात भी कर सकते हैं.
बुधवार को प्रसारित एक इंटरव्यू में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान पहले ही इस बात के लिए राजी हो चुका है कि वह परमाणु हथियार हासिल नहीं करेगा.
उन्होंने बताया कि अमेरिकी-ईरान युद्ध के बाद दोनों देशों के बीच एक समझौते पर काम चल रहा है.
ट्रंप ने उम्मीद जताई कि बातचीत सही दिशा में आगे बढ़ेगी, लेकिन साथ ही चेतावनी भी दी कि अगर बातचीत नाकाम रहती है, तो अमेरिका के पास दूसरे रास्ते भी खुले हैं.