सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

DNA रिपोर्ट अटूट सबूत: जब तक छेड़छाड़ साबित न हो- छत्तीसगढ़ HC

C

CG Khabar

06 अग. 2026, 05:49 AM 2 मिनट में पढ़ें 20

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने पॉक्सो (POCSO) कानून से जुड़े एक बेहद महत्वपूर्ण मामले में फैसला सुनाते हुए साफ कर दिया है कि अगर किसी जैविक नमूने (बायोलॉजिकल सैंपल) में छेड़छाड़, मिलावट या बदलाव का कोई ठोस सबूत नहीं है, तो केवल 'चेन ऑफ कस्टडी' (नमूने ले जाने की प्रक्रिया) में तकनीकी खामी का सामान्य तर्क देकर विश्वसनीय डीएनए (DNA) रिपोर्ट को खारिज नहीं किया जा सकता. 


बिलासपुर स्थित हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति रवींद्र कुमार अग्रवाल की खंडपीठ ने अपनी नाबालिग साली से दुष्कर्म के दोषी जीजा की 20 साल के कठोर कारावास की सजा को बरकरार रखते हुए उसकी आपराधिक अपील खारिज कर दी.

विज्ञापन


यह पूरा मामला मार्च 2020 में बालोद जिले के दोंडी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया गया था. आरोपी ने अपनी 14 वर्षीय नाबालिग साली को बहला-फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई. विशेष पॉक्सो अदालत ने दिसंबर 2023 में आरोपी को पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत दोषी ठहराते हुए 20 साल की कैद और जुर्माने की सजा सुनाई थी, जिसे आरोपी ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी.


अपील में आरोपी पक्ष का तर्क था कि पीड़िता ने जिरह के दौरान किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने की बात कही थी और स्कूल दाखिला रजिस्टर के आधार पर उसकी उम्र तय करना गलत है. हालांकि, हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायिक दृष्टांतों का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि मौखिक बयानों में विरोधाभास होने की स्थिति में स्कूल के आधिकारिक दस्तावेज उम्र निर्धारण का सबसे मजबूत आधार हैं. 


अदालत ने माना कि घटना के समय पीड़िता नाबालिग थी, इसलिए उसकी सहमति का कोई कानूनी औचित्य नहीं रह जाता.


डीएनए साक्ष्यों की महत्ता पर जोर देते हुए अदालत ने कहा कि जब वैज्ञानिक रूप से पीड़िता के बच्चे का जैविक पिता आरोपी सिद्ध हो चुका है, तो अपनी बेगुनाही साबित करने की मुख्य जिम्मेदारी आरोपी की ही बनती है. 


सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का उल्लेख करते हुए बेंच ने कहा कि जब तक नमूनों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता पर कोई गंभीर सवाल न उठे, तब तक डीएनए रिपोर्ट को पूरा वजन दिया जाएगा. पीड़िता के बयानों में मामूली विरोधाभास के बावजूद वैज्ञानिक साक्ष्यों से पुष्टि होने के कारण हाईकोर्ट ने निचली अदालत के सजा के फैसले को पूरी तरह सही ठहराया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
थाईलैंड के फुकेट में भीषण आग
छत्तीसगढ़

थाईलैंड: फुकेट में तड़के भीषण आग से 11 लोगों की मौत, 16 घायल

22 मिनट पहले

अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

35 मिनट पहले

बचेली में बेरोजगार युवाओं की क्रिकेट पिच पर मीटिंग
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा: NMDC अधिकारियों के क्रिकेट मैच के बीच पिच पर बैठे बेरोजगार युवा, भर्ती परीक्षा की मांग

49 मिनट पहले

राायगढञ के खरसिया में गैंगरेप
छत्तीसगढ़

खरसिया: पिकनिक मनाने गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो युवक हिरासत में

एक घंटा पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

17 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

18 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP