रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

दिलजीत का पासपोर्ट रद्द करें, PM को पत्र

C

CG Khabar

24 जून 2025, 04:28 PM 2 मिनट में पढ़ें 18

सरदार जी 3
सरदार जी 3

मुंबई । मनोरंजन डेस्क: बॉलीवुड अभिनेता दिलजीत दोसांझ और फिल्म 'सरदारजी 3' के निर्माताओं के खिलाफ विवाद गहराता जा रहा है. फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयीज (FWICE) ने पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर को फिल्म में लेने के लिए दिलजीत और टीम की कड़ी निंदा की है. FWICE ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर दिलजीत और फिल्मकर्मियों के पासपोर्ट रद्द करने तथा उन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है.


फिल्म 'सरदारजी 3' में दिलजीत दोसांझ के साथ पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर ने मुख्य भूमिका निभाई है. FWICE का आरोप है कि हानिया ने अतीत में भारत और भारतीय सेना के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिये हैं, साथ ही आतंकवादियों का गौरवगान किया है. संगठन का कहना है कि ऐसी अभिनेत्री को भारतीय फिल्म में लेना "देश की एकता और सम्मान के खिलाफ जानबूझकर किया गया अपमान" है.

विज्ञापन


FWICE की मांगें हैं कि फिल्म की रिलीज़ पर रोक लगाई जाये. दिलजीत दोसांझ, निर्देशक गुणवीर सिंह सिद्धू, मनमोहर सिद्धू और निर्माता अमल हंडाल के पासपोर्ट रद्द किये जायें. तथा उन्हें भारतीय नागरिकता के सभी लाभों से वंचित किया जाये.


FWICE के पत्र में कहा गया, "ये लोग भारत की नागरिकता का फायदा उठा रहे हैं, लेकिन पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करके देश का अपमान कर रहे हैं. सृजनशीलता के नाम पर यह कदम माफ़ी के लायक नहीं है."


फिल्म की शूटिंग पुलवामा हमले से पहले पूरी हो चुकी थी, लेकिन विवाद के बाद भारत में इसकी रिलीज़ रुक गई है. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसे रिलीज़ किया गया है. अब देखना है कि सरकार और फिल्म इंडस्ट्री इस मामले में क्या कदम उठाती है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन
रचना संसार

दिवाली पार्टी में हाथों में हाथ डाले पहुंचे अभिषेक और ऐश्वर्या, अलगाव की अफवाहों पर विराम

2 दिन पहले

अब्बी चोई- हॉन्गकॉन्ग की एक बेहद लोकप्रिय मॉडल
रचना संसार

फॉरेंसिक रिपोर्ट का खुलासा: 7 बार हथौड़े के वार से हुई थी हॉन्गकॉन्ग की इन्फ्लुएंसर अब्बी चोई की मौत

2 दिन पहले

फिल्म किंग में शाहरूख खान-दीपिका पादुकोण का गाना...तू मिल जाए
रचना संसार

'किंग' के गाने 'तू मिल जाए' में एड शीरन का सरप्राइज

3 दिन पहले

इमरान खान- अभिनेता
रचना संसार

बॉम्बे HC: अभिनेता इमरान खान को देनी होगी बिना शर्त माफी, 'लीव इंडिया' नोटिस पर फिलहाल रोक जारी

5 दिन पहले

शाहरुख खान का 61वां जन्मदिन
रचना संसार

61 की उम्र में शाहरुख खान का 10,000 करोड़ रुपये का साम्राज्य

6 दिन पहले

सारा अली
रचना संसार

केदारनाथ मंदिर में सारा अली खान ने पूजा की, मुस्लिम धर्मगुरु ने फतवा जारी कर 'हराम' बताया

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP