मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

धर्मेंद्र के निधन की खबरों पर नाराज़ हुईं हेमा

C

CG Khabar

11 नव. 2025, 04:53 AM 2 मिनट में पढ़ें 18

धर्मेंद्र
धर्मेंद्र

मुंबई | डेस्क: बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने उनके पति और अभिनेता धर्मेंद्र को लेकर चल रही ख़बरों पर नाराज़गी जताई है.


दरअसल, धर्मेंद्र इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं. वहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स में उन्हें लेकर कुछ ऐसी ख़बरें चलाईं जिनका हेमा मालिनी ने खंडन किया है.

विज्ञापन


हेमा मालिनी ने एक्स पर पोस्ट किया, "जो हो रहा है उसे माफ़ नहीं किया जा सकता है! ज़िम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी ख़बर कैसे फ़ैला सकते हैं जिस पर इलाज का असर दिख रहा है और वह ठीक हो रहा है?"


उन्होंने लिखा, "यह बेहद अपमानजनक और गैर ज़िम्मेदाराना है. कृपया परिवार और उसकी प्राइवेसी का सम्मान करें."


एक्टर धर्मेंद्र (89) की बेटी ने उनके निधन की खबर को गलत बताया है. ईशा ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा-"मीडिया पूरी तरह गलत खबरें फैला रहा है. पापा की हालत स्थिर है और वे रिकवर कर रहे हैं. हम सभी से निवेदन करते हैं कि हमारे परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें. पापा की जल्दी सेहतमंदी के लिए दुआ करने के लिए धन्यवाद."


मंगलवार सुबह धर्मेंद्र के निधन की खबर मीडिया में आई थी. इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने X पर शोक जताया. हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी पोस्ट हटा ली. शायर जावेद अख़्तर ने भी शोक जताते हुए, पोस्ट किया था.



यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
Robert Pattinson- Next James Bond
रचना संसार

सिनेमा की सबसे बड़ी जासूसी विरासत अब रॉबर्ट पैटिंसन के कंधों पर, बनेंगे अगले जेम्स बॉन्ड

6 घंटे पहले

अमिताभ बच्चन- बॉलीवुड
रचना संसार

गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने अमिताभ और अभिषेक बच्चन को दी जान से मारने की नई धमकी

13 घंटे पहले

अमिताभ बच्चन- बॉलीवुड
रचना संसार

अमिताभ बच्चन के घर पर फायरिंग की बड़ी साजिश नाकाम, फिराक में थे दो शूटर

एक दिन पहले

कंगना रनौत- भाजपा सांसद
रचना संसार

गांधी परिवार पर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर कंगना रनौत पर हिमाचल प्रदेश में FIR दर्ज

2 दिन पहले

दिलजीत दोसांझ- पंजाबी गायक
रचना संसार

अहमदाबाद: दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में शराब और हथियारों वाले गानों को रोकने की मांग

3 दिन पहले

रामायण: पार्ट वन- आठ दिनों में 1,000 करोड़ क्लब में
रचना संसार

आठ दिनों में 1,000 करोड़ क्लब में 'रामायण: पार्ट वन' की ऐतिहासिक एंट्री, 'धुरंधर 2' को पछाड़ा

3 दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP