मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

धमतरी: धर्मांतरण के दबाव से तंग आकर युवक ने की थी खुदकुशी, 5 लोगों को जेल

C

CG Khabar

09 अक्टू. 2026, 08:09 AM 2 मिनट में पढ़ें 14

जेल
जेल

धमतरी । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले की एक अदालत ने एक ऐतिहासिक और कड़ा फैसला सुनाते हुए पांच लोगों को पांच-पांच साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. यह मामला पोटियाडीह निवासी लीनेश साहू की आत्महत्या से जुड़ा हुआ है, जिन्होंने 7 दिसंबर 2024 को अपने निवास पर फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली थी. अदालत ने मृतका की पत्नी, सास, ससुर और दो शालियों को आत्महत्या के लिए उकसाने का दोषी पाया है. इसके साथ ही अदालत ने सभी दोषियों पर 500-500 रुपये का आर्थिक जुर्माना भी लगाया है.


लोक अभियोजक गीतेश प्रजापति के अनुसार, लीनेश साहू का विवाह रायपुर की रहने वाली करुणा साहू से हुआ था. शादी के करीब एक साल तक उनका दांपत्य जीवन सामान्य रहा और उनका एक बच्चा भी हुआ. 

विज्ञापन


हालांकि, इसके बाद उनकी पत्नी और ससुराल वाले उन पर लगातार हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने का मानसिक दबाव बनाने लगे. धर्म परिवर्तन के लिए दिए जा रहे इस अनवरत दबाव और प्रताड़ना से तंग आकर लीनेश ने खौफनाक कदम उठा लिया.


इस पूरे कानूनी मामले में सोशल मीडिया और डिजिटल साक्ष्य सबसे अहम साबित हुए. लीनेश ने अपने अंतिम समय में व्हाट्सएप स्टेटस और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपना दर्द बयां किया था. 

पुलिस ने जांच के दौरान उनका मोबाइल जब्त कर व्हाट्सएप संदेशों और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया. 


भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण) के तहत रायपुर निवासी ससुर राजकुमार साहू (54), सास गौरी साहू (48), पत्नी करुणा साहू (27), और शालियों किरण साहू (31) तथा कनिष्का साहू (19) को दोषी ठहराया गया. घटना के करीब दो साल बाद आए इस फैसले ने समाज में धर्मांतरण के नाम पर दिए जाने वाले मानसिक उत्पीड़न पर कड़ा संदेश दिया है.


यह फैसला ऐसे समय में आया है जब राज्य में धर्मांतरण रोधी कानून को लेकर कड़े प्रावधान तैयार किए जा रहे हैं. छत्तीसगढ़ विधानसभा में पेश किए गए नए विधेयक के तहत छल, बल, भय या प्रलोभन के जरिए कराए जाने वाले धर्मांतरण को गैर-जमानती और गंभीर अपराध माना गया है. 


प्रस्तावित कानून के अनुसार, धोखे या मनोवैज्ञानिक दबाव से धर्म परिवर्तन कराने पर 7 से 10 साल तक की जेल और 5 लाख रुपये के जुर्माने का प्रावधान है. 


वहीं महिलाओं, बच्चों या अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के लोगों के जबरन धर्मांतरण पर 10 से 20 साल की सजा हो सकती है. सामूहिक धर्मांतरण के मामलों में तो उम्रकैद तक का नियम प्रस्तावित है.  

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
हत्या
छत्तीसगढ़

जांजगीर: झगड़े से तंग पिता ने पुत्र पर टंगिया से किया वार, मौत के बाद सरेंडर

36 मिनट पहले

NMDC Bastar Plant
छत्तीसगढ़

NMDC नगरनार स्टील प्लांट में हादसा: खौलते हॉट मेटल की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत

एक घंटा पहले

नदी में डूबने से मौत- कोरबा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तैरकर आजन नदी पार कर रहे 50 वर्षीय ग्रामीण की डूबने से मौत

7 घंटे पहले

होटल में छापा
छत्तीसगढ़

रायपुर लैब की रिपोर्ट: बिलासपुर के 9 नामी संस्थानों के घी, पनीर और दही में मानकों की अनदेखी

7 घंटे पहले

रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन- आरोपी
छत्तीसगढ़

रायपुर के होटल कारोबारी दंपती रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ FIR दर्ज

8 घंटे पहले

मां की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: खाना परोसने की बात पर अधजली लकड़ी से हमला कर ली मां की जान

14 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP