बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

धमतरी: दो युवकों पर चार भालुओं का हमला, एक गंभीर हालत में रायपुर रेफर

C

CG Khabar

18 सित. 2026, 04:30 AM 2 मिनट में पढ़ें 15

भालू का हमला
भालू का हमला

धमतरी । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी स्थित तुमड़ी बहार गांव के पास जंगल में लकड़ी बीनने गए दो ग्रामीणों पर चार भालुओं के झुंड ने अचानक हमला कर दिया. इस हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.


जानकारी के अनुसार, अर्जुनी गांव निवासी 25 वर्षीय दिनेश नेगी और 20 वर्षीय मदन नेताम बुधवार सुबह ईंधन के लिए लकड़ियां एकत्र करने जंगल गए थे. इसी दौरान झाड़ियों में छिपे भालुओं ने उन पर धावा बोल दिया. बताया जा रहा है कि तीन भालुओं ने दिनेश नेगी को घेरकर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया, जबकि चौथे भालू ने मदन नेताम पर हमला किया.

विज्ञापन


घटनास्थल पर चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोगों और परिजनों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने दिनेश नेगी की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया है. वहीं, मदन नेताम का इलाज अस्पताल में जारी है.


इस घटना के बाद से क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि इलाके में जंगली भालुओं की आवाजाही और हमले लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे लोग जंगल जाने से कतराने लगे हैं. पीड़ितों के परिवारों ने प्रशासन से आर्थिक मुआवजे की गुहार लगाई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
Pharmacist
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल रजिस्ट्रार पर अब केवल नियमित सरकारी फार्मासिस्टों का हक, राजपत्र अधिसूचना

7 घंटे पहले

बस्तर में युवा बेरोजगार संघ और आदिवासी समाज की बैठक
छत्तीसगढ़

NMDC भर्ती परीक्षा की तारीख को लेकर 28 नवंबर को घेराव, किरंदुल-बचेली प्रोजेक्ट बंद करने की चेतावनी

7 घंटे पहले

जगदलपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओँ का धऱना
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं का धरना, दिसंबर में अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

7 घंटे पहले

रायपुर के महिला से निवेश के नाम पर 28 लाख की ठगी
छत्तीसगढ़

मकान किराये और निवेश के नाम पर महिला से 28.55 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज

8 घंटे पहले

सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को निर्दोष को 30 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया
छत्तीसगढ़

बरी होने के 7 साल बाद छूटा निर्दोष, SC ने छत्तीसगढ़ सरकार पर लगाया 30 लाख का जुर्माना

8 घंटे पहले

सीएम साय से मिले तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी
छत्तीसगढ़

सम्मक्का सागर प्रोजेक्ट: छत्तीसगढ़ से NOC लेने रायपुर पहुंचे तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी

8 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP