गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

धमतरी: भिलाई स्टील प्लांट के रिटायर्ड कर्मचारी से 1 करोड़ की ठगी

C

CG Khabar

20 अप्रै. 2026, 07:58 AM 2 मिनट में पढ़ें 15

साइबर फ्राड
साइबर फ्राड

धमतरी । डेस्क: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में साइबर ठगों ने भिलाई स्टील प्लांट के एक 66 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्मचारी को जालसाजों ने 1 करोड़ रुपये का चूना लगा दिया. ठगी का शिकार हुए पीड़ित कमलेश ठाकुर, जो भाखरा थाना क्षेत्र के इर्रा गांव के निवासी हैं, को बदमाशों ने लकी ड्रॉ में 15 लाख रुपये की कार जीतने का झांसा दिया था. 


पुलिस के अनुसार, घटना की शुरुआत साल 2022 में हुई जब पीड़ित ने टीवी विज्ञापन देखकर कोयंबटूर की एक आयुर्वेदिक कंपनी से दवा मंगवाई थी. इसके कुछ दिन बाद उन्हें एक अज्ञात कॉल आया, जिसमें दावा किया गया कि उन्होंने कंपनी के लकी ड्रॉ में कार जीती है.

विज्ञापन


शुरुआत में जालसाजों ने प्रोसेसिंग फीस और रजिस्ट्रेशन के नाम पर पैसे मांगे, जिसके बाद टैक्स, बीमा और परिवहन शुल्क जैसे अलग-अलग बहानों से तीन सालों तक निवेश के नाम पर रकम वसूलते रहे. 


जालसाजों ने पीड़ित को यह विश्वास भी दिलाया कि यदि वह कार नहीं लेते हैं, तो जमा राशि पर बैंक से अधिक ब्याज मिलेगा. 


साल 2022 से 2025 के बीच पीड़ित ने विभिन्न बैंक खातों और UPI आईडी के माध्यम से कुल 1 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए. 


जब न कार मिली और न ही पैसे वापस आए, तब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने भाखरा थाने में शिकायत दर्ज कराई. 


धमतरी सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर बैंक खातों और मोबाइल नंबरों के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ने आम जनता को आगाह किया है कि वे अनजान लॉटरी या पुरस्कार के कॉल पर भरोसा न करें और किसी के साथ अपनी बैंकिंग जानकारी साझा न करें.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
बीजापुर में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की रैली व आम सभा
छत्तीसगढ़

बीजापुर: 27% आरक्षण और जातिगत जनगणना की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे 5 हजार लोग

52 मिनट पहले

फेडरेशन ने ज्ञापन सौंपा- आंदोलनरत पटवारियों पर हुई दंडात्मक कार्रवाई निरस्त करने की मांग
छत्तीसगढ़

बीजापुर: कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने पटवारियों पर हुई कार्रवाई वापस लेने की मांग की

एक घंटा पहले

मधुमक्खी के डंक का शिकार बच्चे अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़

चरचा कॉलरी में मधुमक्खियों के डंक से स्वामी आत्मानंद स्कूल के 60 के करीब छात्र घायल

6 घंटे पहले

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं

6 घंटे पहले

'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 19 लोगों की जान लेने वाला 'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ

6 घंटे पहले

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब 'मुख्यमंत्री नल जल अनुदान' से सुधरेगी ग्रामीण पेयजल व्यवस्था

7 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP