सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

धमतरी: उफनते नाले को पार कर खाट पर अस्पताल पहुंचाया गया मरीज

C

CG Khabar

13 सित. 2026, 01:12 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

AI Generated Photo
AI Generated Photo

धमतरी । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के चर्रा कछरापारा गांव से एक हैरान करने वाली और गंभीर तस्वीर सामने आई है. शुक्रवार सुबह बारिश के कारण उफान पर आए एक नाले को पार कर ग्रामीणों को एक बीमार व्यक्ति को खाट पर लिटाकर अस्पताल पहुंचाना पड़ा. मानसून के दिनों में गांव का संपर्क जिला मुख्यालय और अन्य शहरों से पूरी तरह कट जाता है, जिससे आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल ले जाना बेहद कठिन और जोखिम भरा हो जाता है.


चर्रा कछरापारा निवासी गोपाल कुमार पटेल की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें लगातार उल्टियां होने लगीं. प्राथमिक तौर पर घर में दवाएं दी गईं, लेकिन हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने की जरूरत पड़ी. रात भर तेज बारिश और नाले के विकराल रूप के कारण मरीज को रोकना पड़ा. शुक्रवार की सुबह होते ही गांव के लोग एकजुट हुए और मरीज को खाट पर बिठाकर अस्पताल की ओर रवाना हुए.

विज्ञापन


कमर तक पानी और तेज बहाव के बीच दीपक मंडावी, चंदर लाल पटेल, लक्ष्मण ध्रुव, राजेंद्र मरकाम, यशवंत मरकाम और बीरबल नेताम सहित कई ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर उफनते नाले को पार किया और मरीज को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया. 


लटियारा गांव के सरपंच रूपेश कुमार ध्रुव और स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे पिछले 30 सालों से यहां एक पुलिया के निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन ने अब तक इस पर कोई ध्यान नहीं दिया है. ग्रामीणों ने राज्य सरकार से जल्द से जल्द पुलिया का निर्माण कराने की अपील की है ताकि भविष्य में किसी मरीज को अपनी जान हथेली पर रखकर अस्पताल न जाना पड़े.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
थाईलैंड के फुकेट में भीषण आग
छत्तीसगढ़

थाईलैंड: फुकेट में तड़के भीषण आग से 11 लोगों की मौत, 16 घायल

3 घंटे पहले

अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

3 घंटे पहले

बचेली में बेरोजगार युवाओं की क्रिकेट पिच पर मीटिंग
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा: NMDC अधिकारियों के क्रिकेट मैच के बीच पिच पर बैठे बेरोजगार युवा, भर्ती परीक्षा की मांग

4 घंटे पहले

राायगढञ के खरसिया में गैंगरेप
छत्तीसगढ़

खरसिया: पिकनिक मनाने गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो युवक हिरासत में

4 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

21 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

21 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP