मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

धमतरी: 25 वर्षीय युवक ने किया 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला का रेप

C

CG Khabar

22 फ़र. 2026, 12:54 AM 2 मिनट में पढ़ें 12

Rape
Rape

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में कुरूद थाना क्षेत्र के एक गांव में 25 वर्षीय एक युवक ने 85 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ क्रूरता से दुष्कर्म किया. पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज चल रहा है.


जानकारी के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब बुजुर्ग महिला घर में अपने पोते-पोतियों के साथ अकेली थीं. आरोपी युवक ने घर में प्रवेश किया और बच्चों को किसी बहाने से बाहर दुकान पर भेज दिया. इसके बाद उसने महिला के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए अपराध को अंजाम दिया. वारदात के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई और परिवारवालों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया.

विज्ञापन


घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. धमतरी पुलिस ने इस मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है. धमतरी डीएसपी मोनिका मरावी ने पुष्टि की है कि महिला के साथ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है और जांच जारी है. पुलिस टीम गांव और आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही है ताकि जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ा जा सके.


स्थानीय लोग इस कृत्य की निंदा कर रहे हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
मां की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: खाना परोसने की बात पर अधजली लकड़ी से हमला कर ली मां की जान

3 घंटे पहले

रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

चांपा: अज्ञात युवक की ट्रेन दुर्घटना में मौत, शिनाख्त के लिए अस्पताल मॉर्चुरी भेजा शव

3 घंटे पहले

रेप
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में झाड़-फूंक के नाम पर रेप और ठगी, तांत्रिक और महिला साथी गिरफ्तार

3 घंटे पहले

भूपेश भगेल- पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार होती तो किसानों को मिलता ₹3385 प्रति क्विंटल धान- भूपेश बघेल

3 घंटे पहले

भतीजे की हत्या करने वाला चाचा गिरफ्तार- अंग बेचने के लिये हत्या
छत्तीसगढ़

चाचा ने 4 साल के भतीजे की हत्या कर अंग निकाला, ऑनलाइन बेचने का था इरादा

4 घंटे पहले

सूरजपुर में चितकबरा हाथी ने दीवाली की रात दो लोगों को मारा
छत्तीसगढ़

सूरजपुर में ‘कबड़ा कान’ का खौफ: दिवाली की रात हाथी ने दो को रौंदा, दोनों की मौत

4 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP