सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

ढाका में क्रूड बम धमाका, एक की मौत

C

CG Khabar

24 दिस. 2025, 05:51 PM 1 मिनट में पढ़ें 11

ढाका ब्लॉस्ट
ढाका ब्लॉस्ट

ढाका । डेस्क: बांग्लादेश की राजधानी ढाका के मोगबाजार इलाके में बुधवार 24 दिसंबर को एक क्रूड बम धमाके में एक व्यक्ति की जान चली गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने मोगबाजार स्थित 'बांग्लादेश मुक्तिजोद्धा संसद' कार्यालय के सामने बने फ्लाईओवर से नीचे बम फेंका. 


हाथीझील थाने के पुलिस निरीक्षक मोहम्मद मोहिउद्दीन ने बताया कि फ्लाईओवर से फेंका गया बम सीधे एक व्यक्ति पर गिरा, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान एक निजी दुकान के कर्मचारी के रूप में हुई है, जो सड़क किनारे चाय पी रहा था.

विज्ञापन


यह घटना बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान के वतन लौटने से ठीक एक दिन पहले हुई है. जिया परिवार के उत्तराधिकारी तारिक रहमान लंदन में करीब 17 साल का निर्वासन काटकर गुरुवार 25 दिसंबर को ढाका पहुंचने वाले हैं. 


उनकी वापसी को देखते हुए गृह सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) मोहम्मद जहांगीर आलम चौधरी ने पहले ही कानून प्रवर्तन एजेंसियों को अधिकतम सतर्कता बरतने के निर्देश दिए थे. 


ढाका में फिलहाल सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और पूरे शहर में सुरक्षा का "डबल लेयर" घेरा तैनात किया गया है, लेकिन इस धमाके ने सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं(Symbolic Photo).

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
अमित शाह- फाइल फोटो
देश-विदेश

विदेश में भारत को बदनाम करने से सत्ता नहीं मिलेगी, राहुल गांधी गांवों का दौरा करें: अमित शाह

2 घंटे पहले

ललित मोदी
देश-विदेश

लंदन को घर मानने वाले IPL के संस्थापक ललित मोदी अब बने ब्रिटिश नागरिक

4 घंटे पहले

Police Encounter
देश-विदेश

प. बंगाल: कांस्टेबल पर हमला करने वाला रतन शेख पुलिस की गोली से ढेर, CM बोले- क्या पुलिस मिठाई खिलाए?

5 घंटे पहले

CRPF- सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

सुकमा के मोर्चे से हटी CRPF की 1 बटालियन, अब मणिपुर में संभालेगी सुरक्षा की कमान

5 घंटे पहले

सुवेंदु अधिकारी- मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल
देश-विदेश

पश्चिम बंगाल: सुवेंदु अधिकारी सरकार घटाएगी सरकारी छुट्टियां, 50 से घटकर 40 हो सकती है संख्या

9 घंटे पहले

अखिलेश यादव- सपा प्रमुख
देश-विदेश

यूपी चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस ने मांगी 181 सीटें- अखिलेश यादव

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP