सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

वेनेजुएला में 7.1 और 7.5 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप

C

CG Khabar

25 जून 2026, 01:01 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

भूकंप
भूकंप

नई दिल्ली । डेस्क: बुधवार शाम वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों के अंतराल पर आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचाई है. इन विनाशकारी झटकों के कारण राजधानी काराकास में कई इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गईं, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. भूकंप की भयावहता को देखते हुए कैरिबियाई क्षेत्र के कई हिस्सों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है.


अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, पहला भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम 06:04 बजे मोरोन के तटीय इलाके के पास मोंटालबान में आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.1 मापी गई. इस भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 13 किलोमीटर गहराई में था. 

विज्ञापन


इसके तुरंत बाद इसी क्षेत्र में दूसरा और अधिक शक्तिशाली झटका महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 7.5 दर्ज की गई. इस दूसरे भूकंप का केंद्र मोरोन से 16 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में जमीन से महज 10 किलोमीटर की गहराई पर था. 


इन भीषण झटकों का असर न केवल वेनेजुएला बल्कि पड़ोसी देश कोलंबिया में भी देखा गया, जहां लोगों ने तेज कंपन महसूस होने की बात कही.


वेनेजुएला के आंतरिक मंत्री डियोस्डाडो कैबेलो ने सरकारी टेलीविजन पर स्थिति की गंभीरता की पुष्टि करते हुए बताया कि काराकास के अल्तामिरा इलाके में कई घर और इमारतें जमींदोज हो गई हैं. उन्होंने नागरिकों से सुरक्षा के लिहाज से घरों से बाहर रहने की अपील की है, क्योंकि लगातार आने वाले आफ्टरशॉक्स कमजोर हो चुकी इमारतों को और नुकसान पहुंचा सकते हैं. 


प्रशासन ने इस आपदा में कई लोगों के घायल होने की आशंका जताई है और राहत-बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए वाहन चालकों से रास्ते खाली रखने का अनुरोध किया है.


इस बीच, समुद्र में उठने वाली ऊंची लहरों के खतरे को देखते हुए अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने वेनेजुएला, अरूबा और बोनेयर के लिए सुनामी का अलर्ट जारी किया है. 


इसके साथ ही प्यूर्टो रिको और ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स के लिए भी एडवाइजरी जारी की गई है. फिलहाल प्रभावित इलाकों में आपातकालीन सेवाओं और बचाव दलों को तैनात कर दिया गया है, जो मलबे में दबे संभावित पीड़ितों की तलाश करने और नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
पीएम मोदी- फाइल फोटो
देश-विदेश

फिलीपींस दौरे पर पीएम मोदी, आसियान के साथ क्वाड मंच पर ट्रंप संग होगी बैठक

7 घंटे पहले

जियाकोमो फिलिबेक- इटली के नेता
देश-विदेश

हैदराबाद: 'वोट चोर' के नारे लगाकर वीजा नियमों के घेरे में इटली के नेता जियाकोमो फिलिबेक

7 घंटे पहले

थाईलैंड के फुकेट में भीषण आग
देश-विदेश

थाईलैंड: फुकेट में तड़के भीषण आग से 11 लोगों की मौत, 16 घायल

8 घंटे पहले

गोपालगंंज- बांग्लादेश में अवामी लीग का उग्र प्रदर्शन
देश-विदेश

बांग्लादेश: गोपालगंज में प्रतिबंधित अवामी लीग का उग्र प्रदर्शन, जमकर तोड़फोड़ और आगजनी

10 घंटे पहले

अमित शाह- फाइल फोटो
देश-विदेश

विदेश में भारत को बदनाम करने से सत्ता नहीं मिलेगी, राहुल गांधी गांवों का दौरा करें: अमित शाह

22 घंटे पहले

ललित मोदी
देश-विदेश

लंदन को घर मानने वाले IPL के संस्थापक ललित मोदी अब बने ब्रिटिश नागरिक

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP