गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

संविलियन पूर्व की सेवा को पेंशन में जोड़ने की मांग

C

CG Khabar

11 जून 2026, 11:56 PM 2 मिनट में पढ़ें 15

शिक्षक
शिक्षक

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में संविलियन से पहले की गई सेवा अवधि को पेंशन निर्धारण में शामिल करने का विवाद एक बार फिर तूल पकड़ने लगा है. स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा हाल ही में शिक्षकों के आवेदनों को खारिज किए जाने के बाद, प्रदेश के शिक्षक संगठनों ने सरकार के इस फैसले को अदालत में चुनौती देने की कमर कस ली है. छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन का कहना है कि विभाग का यह कदम उच्च न्यायालय के आदेशों की मूल भावना का सीधे तौर पर उल्लंघन है.


इस कानूनी विवाद के केंद्र में प्रदेश के वे एक लाख से अधिक शिक्षक हैं, जिनकी नियुक्ति वर्ष 1998 से 2018 के बीच हुई थी. एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार चन्द्रवंशी ने बताया कि संविलियन से पूर्व की सेवा को गणना में न लिए जाने के कारण कई शिक्षक बिना किसी वित्तीय सुरक्षा के सेवानिवृत्त हो रहे हैं. 

विज्ञापन


वहीं, आने वाले समय में रिटायर होने वाले हजारों शिक्षकों के सामने भी केवल आंशिक पेंशन मिलने का संकट खड़ा हो गया है. संगठन का तर्क है कि पेंशन कोई खैरात नहीं बल्कि कर्मचारियों का बुनियादी हक है, जिसे लेकर वे लंबे समय से आंदोलन, हड़ताल और कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं.


शिक्षकों का आरोप है कि स्कूल शिक्षा विभाग ने 9 जून 2026 को जारी अपने नए आदेश में रमेश चंद्रवंशी व अन्य बनाम छत्तीसगढ़ शासन (वर्ष 2021 के डब्ल्यूपीएस क्रमांक 777, 5699 और 2255) मामले में हाई कोर्ट द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की गलत व्याख्या की है. 


एसोसिएशन के अनुसार, प्रशासन ने मूल समस्या का समाधान करने की बजाय केवल पुराने नियमों को ही दोहरा दिया है. इतना ही नहीं, विभाग ने क्रमोन्नति से जुड़े साल 2026 के कुछ ऐसे अदालती फैसलों (रिट अपील क्रमांक 191) का हवाला देकर पेंशन के दावों को खारिज किया है, जिनका इस मामले से कोई सीधा संबंध ही नहीं था.


वर्तमान स्थिति को देखते हुए टीचर्स एसोसिएशन की प्रांतीय इकाई ने बड़े वकीलों से कानूनी सलाह मशविरा शुरू कर दिया है. संगठन ने साफ किया है कि यह लड़ाई केवल चंद याचिकाकर्ताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हजारों शिक्षकों के सम्मानजनक भविष्य से जुड़ा मुद्दा है. 


सरकार के इस रुख के खिलाफ अब बेहद जल्द सक्षम न्यायालय में एक नई याचिका दायर कर शासन के आदेश को चुनौती दी जाएगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
स्वच्छता अभियान- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1

20 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा

21 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

1 सप्ताह पहले

लक्ष्य कोचिंग- दंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़ विशेष

दंतेवाड़ा में कोचिंग घोटालाः 68 लाख की एजेंसी बाहर, 90 लाख वाली को काम

1 सप्ताह पहले

महादेव ऐप, सौरभ चंद्राकर, महादेव सट्टा
छत्तीसगढ़ विशेष

महादेव सट्टा के सौरभ चंद्राकर को CBI कल रायपुर अदालत में करेगी पेश

1 सप्ताह पहले

नवजात हाथी का ड्रोन से लिया फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

कोरबा: जंगल में गश्त के दौरान दिखा नवजात हाथी, सुरक्षा में तैनात हुआ ड्रोन

3 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP