मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

दिल्ली: छात्रा से छेड़छाड़, SUV में खींचने की कोशिश, 2 छात्र गिरफ्तार

C

CG Khabar

26 सित. 2026, 08:37 AM 2 मिनट में पढ़ें 17

गिरफ्तार
गिरफ्तार

नई दिल्ली । डेस्क: दिल्ली विश्वविद्यालय के मुखर्जी नगर इलाके में हिंदू कॉलेज की एक प्रथम वर्ष की छात्रा और उसकी सहेली के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़, पीछा करने और उन्हें जबरन SUV गाड़ी में खींचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस घटना में पुलिस ने दिल्ली विश्वविद्यालय के लॉ फैकल्टी में पढ़ने वाले दो छात्रों-अभिनव और अभिमन्यु-को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कार चला रहा तीसरा आरोपी नमन फिलहाल फरार है.


'Urban Mindset' टी-शर्ट पर टिप्पणी से बढ़ा विवाद

विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया है कि इस पूरी घटना की शुरुआत टी-शर्ट पर की गई एक टिप्पणी से हुई थी. बुधवार रात हकीकत पार्क के पास जब पीड़ित छात्रा अपनी दोस्त के साथ टहल रही थी, तब आरोपी नमन ने उसकी लाल रंग की टी-शर्ट पर लिखे शब्दों “Urban Mindset” को लेकर कमेंट किया और कहा कि यह "बहुत बढ़िया लग रही है". इस बात पर छात्रा और आरोपियों के बीच तीखी बहस हो गई.


कार से पीछा करने और खींचने का प्रयास


आरोप है कि जब छात्राओं ने इस टिप्पणी का विरोध किया और आगे बढ़ने लगीं, तो शराब के नशे में धुत आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और अपनी एसयूवी (SUV) गाड़ी से उनका पीछा करने लगे. जब युवतियों ने रुककर अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाना शुरू किया, तो आरोपियों ने गाड़ी रोककर उन्हें जबरन अंदर खींचने का प्रयास किया. हालांकि, वीडियो रिकॉर्डिंग बनती देख आरोपी मौके से फरार हो गए.


पुलिस स्टेशन के चक्कर लगाने का आरोप


घटना के बाद पीड़िता ने सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर एक वीडियो पोस्ट कर पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए. छात्रा का कहना है कि एफआईआर दर्ज कराने के लिए उसे चार से पांच घंटे तक तीन अलग-अलग पुलिस स्टेशनों के चक्कर काटने पड़े. उसने बताया कि वह सबसे पहले मॉरिस नगर थाने गई थी, लेकिन वहां क्षेत्राधिकार का हवाला देकर मामला दर्ज करने से मना कर दिया गया.


काफी मशक्कत के बाद अंततः मुखर्जी नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया. दिल्ली पुलिस अब दर्ज शिकायतों के आधार पर फरार आरोपी नमन की तलाश में छापेमारी कर रही है, साथ ही छात्रा द्वारा पुलिस थानों के चक्कर लगाने के आरोपों की भी जांच की जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
APEC China
देश-विदेश

एनवीडिया विवाद और सुरक्षा चिंताओं के साये में APEC समिट: US दिग्गज CEO ने बनाई दूरी

16 मिनट पहले

चीन-रूस-अमेरिका का झंडा
देश-विदेश

शेन्झेन में त्रिपक्षीय बैठक: याल्टा 2.0 सम्मेलन नहीं बल्कि वैश्विक स्थिरता पर होगी महाशक्तियों की चर्चा

38 मिनट पहले

AI Generated Photo
देश-विदेश

विदेशी डेटा सेंटरों से अमेरिकी AI चिप्स इस्तेमाल करने की चीनी कंपनियों की राह बंद

एक घंटा पहले

शेख हसीना- पूर्व प्रधानमंत्री बांग्लादेश
देश-विदेश

शेख हसीना के प्रत्यर्पण पर भारत की शर्तों वाली खबरों को बांग्लादेश ने किया खारिज

2 घंटे पहले

सोनिया गांधी- पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस
देश-विदेश

सोनिया गांधी के संस्मरण 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' का भव्य विमोचन

2 घंटे पहले

राहुल गांधी- कांग्रेस नेता
देश-विदेश

राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं ने SIR पर ECI से 48 सवाल पूछने के लिए SC से अनुमति मांगी

2 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP