शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

दिल्ली का गाजीपुर है भारत का श्रेष्ठ थाना

C

CG Khabar

28 नव. 2025, 02:38 PM 1 मिनट में पढ़ें 11

गाजीपुर थाना
गाजीपुर थाना

रायपुर | संवाददाता: नवा रायपुर स्थित IIM कैंपस में चल रही DGP-IG कॉन्फ्रेंस में दिल्ली के गाजीपुर थाने को देश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन चुना गया है. अंडमान-निकोबार के पहाड़गांव थाना को दूसरा स्थान, जबकि कर्नाटक के रायचूर जिले के कवितला थाना को तीसरा स्थान मिला.


कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तीनों थानों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया. थानों का चयन देशभर के पुलिस स्टेशनों के बीच हुई प्रतिस्पर्धा के आधार पर किया गया, जिसमें 70 से अधिक श्रेणियों पर मूल्यांकन किया गया.

विज्ञापन


सम्मान समारोह के दौरान मंच पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, रॉ प्रमुख पराग जैन और आईबी चीफ तपन डेका भी मौजूद रहे.


गाजीपुर थाना प्रभारी यू. बाला शंकरन ने बताया कि मूल्यांकन के दौरान थानों की साफ-सफाई, जनता से व्यवहार, अपराधों के निपटान की गति, लंबित मामलों की स्थिति, साथ ही साइबर अपराध और महिला सुरक्षा जैसे अहम मानकों पर विशेष रूप से ध्यान दिया गया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
UAE Fujairah Road Accident
देश-विदेश

UAE: 23 गाड़ियों की भीषण टक्कर और आग में 14 लोगों की मौत, भारतीयों समेत 30 घायल

5 घंटे पहले

गादी आइजनकोट- इज़रायल के नामित प्रधानमंत्री
देश-विदेश

गादी आइज़नकोट और बेंजामिन नेतन्याहू ने इज़राइल की चुनौतियों पर किया मंथन

6 घंटे पहले

न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में तीन मंजिला इमारत ढ़ही
देश-विदेश

न्यूयॉर्क: ब्रुकलिन में ताश के पत्तों की तरह ढही तीन मंजिला इमारत, 8 लोगों दर्दनाक मौत, 17 घायल

6 घंटे पहले

डब्लिन, आयरलैंड में डाटा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन
देश-विदेश

यूरोप में डेटा सेंटर निर्माण के खिलाफ विरोध तेज, 'अन्न बनाम डिजिटल' की जंग छिड़ी

6 घंटे पहले

एलिस हुआंग- मेगास्पीड की पूर्व प्रमुख
देश-विदेश

सिंगापुर ने मेगास्पीड की पूर्व प्रमुख एलिस हुआंग के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध

7 घंटे पहले

जेन्सेन हुआंग  ने Nvidia कंपनी के पद से इस्तीफा दिया
देश-विदेश

अफेयर्स के बवंडर में फंसे Nvidia के दिग्गज जेन्सेन हुआंग की छुट्टी, कोलेट क्रेस को बनी अंतरिम CEO

8 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP