मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

आग लगने पर 9वीं मंजिल से कूदे पिता बेटा-बेटी

पिता पुत्र पुत्री 9वीं मंजिल से कूदे.

C

CG Khabar

10 जून 2025, 02:37 PM 2 मिनट में पढ़ें 22

दिल्ली के प्लैट में आग
दिल्ली के प्लैट में आग

नई दिल्ली । डेस्क: दिल्ली के द्वारका में आग लगने से 9वीं मंजिल से पिता तथा बेटा-बेटी ने छलांग लगा दी. फ्लैट में लगी आग से जान बचाने के लिये नीचे कूदे पिता तथा बेटा-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गये. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.


आग सोसायटी की 9वीं मंजिल पर लगी थी. ऊपर के फ्लोर पर मौजूद एक पिता और बेटा-बेटी ने पहले काफी देर तक किसी तरह खुद को बचाने की कोशिश की. बाद में थककर उन्होंने नीचे छलांग लगा दी.

विज्ञापन


उन्हें पास के इंदिरा गांधी अस्पताल में भेजा गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी जान चली गई. लोगों का आरोप है कि सूचना देने के काफी देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आईं और फिर आग बुझाने का काम शुरू किया गया.


पुलिस के अनुसार, द्वारका के अपार्टमेंट आग लगने के बाद अपने फ्लैट से छलांग लगाने वाले पिता और दोनों बच्चों की इलाज के दौरान मौत हो गई. वो जान बचाने के लिये फ्लैट से नीचे कूदे थे और गंभीर रूप से घायल हो गये थे. उन्हें पास के इंदिरा गांधी अस्पताल में भेजा गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी जान चली गई.  


आरोप है कि आग काफी ऊंचाई पर लगी थी. ऐसे में जब सीढ़ी वाली गाड़ी पहुंची, तब ऊपरी मंजिल तक पानी की बौछार की गई. उसके बाद आग पर काबू पाने का सिलसिला शुरू हुआ. इसी बीच मौके पर कैट की एंबुलेंस पहुंची और घायलों को वहां से अस्पताल ले जाया गया. जिस फ्लैट में यह हादसा हुआ था, उसका नंबर-191 बताया गया है. यह सोसायटी MRV स्कूल द्वारका के पास सेक्टर-13 में स्थित है.


हादसे के दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई, जिसकी वजह से द्वारका रोड पर ट्रैफिक जाम लग गया. मौके पर ट्रैफिक पुलिस की टीम भी पहुंची और फिर जाम खुलवाकर रास्ते को फिर से सुचारू रूप से चलाया गया. फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने पर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश था.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट
देश-विदेश

मिडिल ईस्ट पहुंचा अमेरिका का तीसरा महाविनाशक पोत, क्या फिर भड़केगी ईरान से जंग?

एक घंटा पहले

गादी आइजनकोट- इज़रायल के नामित प्रधानमंत्री
देश-विदेश

इज़रायल में नई सरकार की कवायद: गादी आइजनकोट का गठबंधन कितना अलग होगा?

6 घंटे पहले

इमरान खान-बुशरा बीबी
देश-विदेश

इमरान खान ने खुद और पत्नी बुशरा बीबी के तत्काल इलाज के लिए लगाई गुहार

6 घंटे पहले

APEC China
देश-विदेश

एनवीडिया विवाद और सुरक्षा चिंताओं के साये में APEC समिट: US दिग्गज CEO ने बनाई दूरी

6 घंटे पहले

चीन-रूस-अमेरिका का झंडा
देश-विदेश

शेन्झेन में त्रिपक्षीय बैठक: याल्टा 2.0 सम्मेलन नहीं बल्कि वैश्विक स्थिरता पर होगी महाशक्तियों की चर्चा

7 घंटे पहले

AI Generated Photo
देश-विदेश

विदेशी डेटा सेंटरों से अमेरिकी AI चिप्स इस्तेमाल करने की चीनी कंपनियों की राह बंद

7 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP